Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी से लेकर बाबा रामदेव तक, अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ में जुटे ये दिग्गज, देखें Photos

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अनिल अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में ग्रैंड वेडिंग के बाद ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी हुई. इस सेरेमनी में PM मोदी से लेकर बाबा रामदेव जैसे कई दिग्गज नजर आए.

Anant-Radhika Aashirwad Ceremony

Anant-Radhika Aashirwad Ceremony

Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब एक-दूजे के हो चुके हैं. 12 जुलाई को दोनों ने सात फेरे लिए और 13 जुलाई को कपल के लिए अंबानी परिवार ने ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी आयोजित की. इस सेरेमनी में अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट का लुक सामने आया है जिसमें राधिका ने गुलाबी रंग के लहंगे में अपनी सादगी से सबको मोहित करती नजर आईं. वहीं इस सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बाबा रामदेव तक कई बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार और राजनेता शामिल हुए और कपल को आशीर्वाद दिए.

PM मोदी ने दिया आशीर्वाद

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इस मौके पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने उनके पैर छुए. जिसके बाद पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. उनके अलावा राधिका के पिता, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और आनंद पीरामल ने भी पीएम मोदी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री ने भी दिया आशीर्वाद

‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य काशी के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी नजर आए. अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी मुंबई पहुंचे. अंबानी के जश्न में उन्हें बेहद खुश देखा गया.

रामदेव बाबा साधारण कपड़ो में आए नजर

इसके अलावा अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ में रामदेव बाबा भी पहुंचे. अपने साधारण कपड़ों में वो नजर आए. एंट्री पर हर किसी ने इनका भी हाथ जोड़कर स्वागत किया.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हुए शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आर्शीवाद’ सेरेमनी में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

MLA चिराग पासवान अपनी मम्मी के साथ पहुंचे

MLA चिराग पासवान अपनी मम्मी रीना पासवान के साथ अनंत-राधिका के आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे. ब्लैक जोधपुरी कुर्ते पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं मम्मी रीना ने पिंक सिल्वर कलर का लहंगा पहना था.

अखिलेश यादव ने अनंत अंबानी से की मुलाकात

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. इस मौके पर अखिलेश यादव ने अनंत अंबानी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी सपा प्रमुख ने खुद सोशल मीडिया पर दी.  इस सेरेमनी में अखिलेश के साथ उनकी बेटी अदिति, उन्नाव से पूर्व सांसद अन्नू टंडन और शिवसेना यूबीटी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी एक फ्रेम में नजर आईं.

अमिताभ बच्चन शॉल ओढ़कर पहुंचे

अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गये थे. आशीर्वाद सेरेमनी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ. जिसमें अमिताभ बच्चन रंग-बिरंगा कुर्ता-पायजामा और शॉल ओढ़कर समारोह में पहुंचे. इस दौरान, उनकी नातिन नव्या नंदा और दामाद निखिल नंदा भी उनके साथ थे.

धोनी की बेटी ने लूट ली लाइमलाइट

क्रिकेटर एमएस धोनी अपने पूरे परिवार के साथ अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ में शामिल हुए. इस दौरान धोनी की बेटी जीवा ने लाइमलाइट लूट ली.

कपूर परिवार ने भी दिया आशीर्वाद

जीतेंद्र बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर के साथ अंबानी की पार्टी का हिस्सा बने. कपूर परिवार ने अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू को आशीर्वाद दिया.

आलिया भट्ट प्रिसेंस की तरह आईं नजर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी में आलिया भट्ट क्रीम कलर के लहंगे में बिल्कुल प्रिसेंस की तरह नजर आईं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital