Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ से लेकर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ तक, इस महीने OTT पर लगेगा मनोरंजन का मेला

मई के महीने में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी 5 सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं.

'हीरामंडी' और स्वातंत्र्य वीर सावरकर'

'हीरामंडी' और स्वातंत्र्य वीर सावरकर'

OTT Release This Week: मई के महीने में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी 5 सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज और फिल्में दस्तक देने वाली हैं. इन फिल्मों और वेब सीरीज में संजय लीला भंसाली की हीरामंडी भी शामिल है. मई महीने में ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्म और वेब सीरीज स्ट्रीम होंगी. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि मई महीने में ओटीटी पर क्या कुछ रिलीज होने वाला है.

शैतान

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ को सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था. जिसके बाद फिल्म अब ओटीटी पर देस्तक दे चुकी है. यह हॉरर फिल्म पर आधारित है जिसमें आर माधवान जादूटोना करने वाले शख्स बने हैं.

अकेली

नुसरत भरुचा की फिल्म ‘अकेली’ पिछले साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है. नुसरत आतंकवादियों के बीच फंस जाती हैं. वो किस तरह भारत लौटती है फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है.

द ब्रोकन न्यूज

सोनाली बेंद्र की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ का दूसरा सीजन आ चुका है. इसकी कहानी न्यूज रिपोर्टिंग के ईर्द-गिर्द धूमती नजर आती है. अभिनेत्री ने फिल्मी करियर के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कैसे नब्बे के दशक में मुख्य कलाकारों के अफेयर की अफवाहें उड़ाई जाती थीं. इस फिल्म में श्रेया पिलगांवकर और जयदीप भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.

मर्डर इन माहिम

इस महीने जियो सिनेमा पर वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ रिलीज हुई है जिसमें विजय राज और आशुतोष राणा नजर आ रहे हैं. आशुतोष इसमें एक जर्नलिस्ट का रोल निभा रहे हैं और विजय एक पुलिस ऑफिसर का दोनों दोस्त होते हैं और एक क्राइम सीरीज पर काम कर रहे होते हैं.

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मच अवेटेड फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के साथ एक्टर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है. फिल्म में उन्होंने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई है.

द आइडिया ऑफ यू

अमेजन प्राइम पर फिल्म आई है ‘द आइडिया ऑफ यू’. इसमें ऐन हैथवे और निकोलस गैलेट्जीन नजर आ रहे हैं. 40 साल की औरत, किस तरह 24 साल के लड़के को दिल दे बैठती है. ये कहानी एक लव स्टोरी पर आधारित है.

हीरामंडी

इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्यन सुमन अहम रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म पाकिस्तान में बसी जगह हीरामंडी पर आधारित है, जहां तवायफें राज करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital