मनोरंजन

Sita Ramam से लेकर RRR तक… घर बैठे देखें साउथ की शानदार फिल्में, इस वीकेंड OTT पर हो रहीं स्ट्रीम

देश में साउथ फिल्मों का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्मों ने तेजी से भारत में अपना प्रसार किया है. ‘बाहुबली’ से लेकर ‘आरआरआर’ तक और ‘केजीएफ’ से लेकर ‘पुष्पा’ तक ऐसी कई साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. अब ये फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं.

दुल्कर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सीता रामम’ 5 अगस्त 2022 को सिनेमा घर में रिलीज हुई थी. यह फिल्म प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है. फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना, भूमिका चावला और गौतम वासुदेव मेनन भी अहम भूमिका में हैं.

इस प्लेटफॉर्म पर देखें आरआरआर और ‘बाहुबली’

‘आरआरआर’ 24 मार्च 2022 को सिनेमा घर में रिलीज हुई थी. फिल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी. फिल्म नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है.

यहां देखें रामचरण की ‘रंगस्थलम’

वहीं रामचरण और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘रंगस्थलम’ 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई थी. अब इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है. अभिनेत्री सावित्री की बायोपिक ‘महानती’ भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- Ira Khan Marriage: आमिर की बेटी इरा खान इसी साल करेंगी अपने बॉयफ्रेंड नूपुर से शादी, जानिए कब-कहां बजेंगी शहनाई?

‘ईगा’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध

बता दें नानी ने स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘जर्सी’ में मुख्य भूमिका निभाई है. यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. नानी की दूसरी फिल्म ‘ईगा’ भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है जिसमें सामंथा प्रभु ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है. इसके अलावा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago