सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
पाकिस्तान पर श्रीलंका की जीत
PAK VS SRI: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों मिली हार के साथ ही घर वापसी करनी पड़ी. इसके साथ ही अब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल महामुकाबला नहीं हो पाएगा. जाहिर है कि इससे क्रिकेट फैंस थोड़ा निराश होंगे. हालांकि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मुकाबला काफी रोमांचक रहा. खास तौर पर मैच का आखिरी ओवर इतना रोमांचक था कि मैच किसी भी तरफ जा सकता था. क्रिकेट फैंस भी इस मैच में सांसे थामे हुए थे. जब तक मैच की आखिरी गेंद पर नतीजा नहीं निकल गया, तब तक फैंस को इंतजार था कि आखिर मैच में कौन जीतेगा.
इससे पहल मैच में बारिश ने दखल दी और डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से मैच को 42-42 ओवर का करना पड़ा. इस मैच में श्रीलंका ने पाक को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. अब एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर, रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच हो चुके थे और फैंस उम्मीद कर रहे थे कि फाइनल के ज़रिए दोनों के बीच तीसरा महामुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन श्रीलंका ने ऐसा होने नहीं दिया. पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए. इसके श्रीलंका ने पूरे मैच में पाकिस्तान को डोमिनेट किया. हालांकि तेज खेलने के चक्कर में श्रलंका को पहला झटका 17 रन पर ही लग गया, परेरा 17 स्कोर पर रन आउट हो गए. उसके बाद श्रीलंका को दूसरा झटका 77 रनों पर लगा. 150 रनों तक श्रीलंका मैच को आसानी से जीतती हुई नजर आ रही थी. इसके बाद बाजी पलट गई और पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के बाद फैन्स के निशाने पर भारतीय टीम, राजीव शुक्ला ने कह दी बड़ी बात
मैच में रोमांच की शुरुआत जब हुई तब श्रीलंका ने 30वें ओवर की चौथी गेंद पर 210 रनों के स्कोर पर कुसल मेंडिस का विकेट गंवाया. वो काफी अच्छी बैंटिग कर रहे थे. हालांकि वो शतक से चूक गए और वह 91 रनों पर आउट हो गए. इसके बाद श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं और लगातर विकेट गिरते चले गए. आखिरी ओवर तक श्रीलंका के 7 विकेट गए थे और अंतिम 6 गेंदों पर आठ रनों की जरुरत थी. पहले दो खाली चली जाती ही हैं. फिर श्रीलंका का एक विकेट और गिर जाता है. यहां श्रीलंका को 2 गेंदों में 6 रन चाहिए थे. मैच पाक के झोली में लग रहा था. इसके बाद पांचवी गेंद पर श्रीलंका को चौका मिल जाता है. और आखिरी गेंद पर असालंका आसानी से 2 रन ले लेते और टीम को फाइनल में पहुंचा देते.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…