मनोरंजन

Gadar 2: लीक हुईं गदर-2 के सेट से तस्वीरें, दिखी सकीना की भी झलक

‘Gadar 2’:  साल 2001 में आई फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharam) की ‘गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha)’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दी थी. वहीं, एक बार फिर ‘तारा सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं.

दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ का दूसरा पार्ट ‘गदर 2: द कथा कंटिन्यूज (Gadar 2: The Katha Continues)’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है. जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है. इसी बीच फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें तारा सिंह के अवतार में सनी देओल की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई है. फैंस इन लीक तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

काले रंग के पंजाबी ड्रेस में तारा सिंह के अवतार में सनी देओल जबरदस्त लग रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर इन तस्वीरों में अमीषा पटेल का सकीना अवतार भी देखने को मिल रहा है. एक तस्वीर में सनी के साथ अमीषा पटेल भी नजर आ रही हैं.

बता दें, अनिल शर्मा को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म का पहला पार्ट अपने दौर में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी, जिसने उस समय लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में, इस साल बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ का परफॉरमेंस कैसा होता है, ये देखना दिलचस्प होगा.

दर्शक एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तारा और सकीना की लव स्टोरी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 21 साल बाद इस स्टोरी को और सनी देओल-अमीषा पटेल की जोड़ी को फिर से पर्दे पर किस तरह दिखाया जाएगा, ये भी देखना काफी रोचक होगा, क्योंकि इस दौरान कई सारी चीजें बदली हैं.

ये भी पढ़ें-HANU-MAN: इस दिन रिलीज होगी तेजा सज्जा की सुपरहीरो ‘हनु-मान’, फैंस को बेसब्री से है इसका इंतजार

इन 21 सालों में फिल्मों को लेकर अब दर्शकों के टेस्ट में भी काफी अंतर आया है. अगर फिल्म ‘गदर 2’ में ऑरिजनल कंटेंट देखने को मिलता है, तो इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म दर्शकों को थिएटर्स लाने में सफल साबित होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 minute ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

23 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

47 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago