Goldy Yadav New Bhojpuri Song
Goldy Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और खूबसूरत अदाकारा इशिका टोरिया के शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस के बीच आ गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने में सिंगर गोल्डी यादव ने जिस सादगी और सुरीलेपन के साथ अपनी आवाज दी है, वह सीधे श्रोताओं के दिल में उतर रहा है. उनकी आवाज में वो पारंपरिक खनक है, जो एक सच्चे लोकगीत की पहचान होती है.
वहीं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने अपनी अदाकारी से गाने में जान फूंक दी है. नीले घाघरा-चोली में उनका देसी लुक और उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस इतने प्रभावी हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते. अभिनेता नील स्टार के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही सहज और प्यारी लग रही है. यह एक ऐसा लोकगीत है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख और सुन सकता है.

इस गाने की वीडियो क्वालिटी और मेकिंग फिल्म की शूटिंग के लेबल की तरह ही किया गया है. गाने में उच्च स्तर का फिल्मांकन करके एक बेहतरीन विजुअल पैकेज बनाया गया है. लोकेशन से लेकर कॉस्ट्यूम तक, हर चीज में बारीकी का ध्यान रखा है. यह साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है.
इशिका टोरिया ने की है शानदार अदाकारी
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदाकारी किया है. उनके साथ एक्टर नील स्टार ने गजब की केमिस्ट्री जमाई है.
इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है. वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं. डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.
घर परिवार से जुड़ा है ये गाना
इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि यह गाना घर परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है. बहुत ही प्यारा सिचुएशन पर बनाया गया इस सांग की मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है. इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!
ये भी पढ़ें- भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 11 दिनों में 188 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
वहीं इस गाने को लेकर इशिका टोरिया ने कहा कि इस लोकगीत की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया. इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो बहुत पसंद आ रहा है. मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए. सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

