Bharat Express DD Free Dish

‘गोविंदा को तलाक चाहिए होता तो…’ दूसरी शादी पर मैनेजर का बड़ा बयान, बोले- सुनीता के दिमाग में कुछ चल रहा

Govinda-Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते के बीच दूसरी शादी के दावे ने विवाद बढ़ा दिया है. अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन खबरों पर बड़ा बयान दिया है.

Govinda Fake News Case

फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस

Govinda-Sunita Ahuja Controversy: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं. दोनों के बीच तलाक की खबरों के बाद अब एक और दावा सामने आया, जिसने इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया. सुनीता ने कथित तौर पर कहा था कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली, क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी करने का मन बना रहे थे. हालांकि, अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

गोविंद को तलाक चाहिए होता तो खुद लेते- मैनेजर

मीडिया से बातचीत में शशि सिन्हा ने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की बात सुनकर खुद हैरानी हुई. उनके मुताबिक, अगर गोविंदा सच में सुनीता से रिश्ता खत्म करना चाहते या किसी और रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला कर चुके होते, तो तलाक की पहल खुद करते.

मैनेजर ने सुनीता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संभव है उनके मन में इस समय कुछ चल रहा हो, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसी बातें कही हों. उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा ने सार्वजनिक रूप से कभी सुनीता के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया और हमेशा मामले को संभालकर रखने की कोशिश की है.

बच्चों की चिंता भी सामने आई

शशि सिन्हा ने इस पूरे विवाद में बच्चों पर पड़ रहे असर को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गोविंदा और सुनीता दोनों समझदार हैं और जाहिर तौर पर अपने बच्चों के लिए अच्छा ही चाहते हैं. लेकिन लगातार सामने आ रही नकारात्मक बातें बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती हैं. उनकी उम्मीद है कि दोनों के बीच जल्द हालात सामान्य होंगे.


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु की अस्पताल में पैदा हुआ बच्चा, घर लाएंगा सोने की अंगूठी; जानें कैसे मिलेगा यह तोहफा


रानी स्वर्णकार को लेकर भी हुआ था विवाद

दरअसल, सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कथित रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने के बाद उन पर तंज कसते हुए ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था. इसके बाद गोविंदा ने वीडियो जारी कर सुनीता से अपनी मर्यादा में रहने की अपील की थी. अब उनके मैनेजर का कहना है कि अभिनेता फिलहाल इन विवादों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और दूसरी शादी जैसी कोई बात नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read