Bharat Express DD Free Dish

“मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग…” गोविंदा के पुराने बयान से मचा बवाल

Govinda Sunita Ahuja controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता का दूसरी शादी पर दिया पुराना बयान फिर वायरल हो गया है. सुनीता के अफेयर आरोपों और फैमिली कोर्ट जाने की खबरों के बीच गोविंदा के मैनेजर ने तलाक की अटकलों पर स्थिति साफ की है.

Govinda Sunita Ahuja controversy bharat express

फोटो क्रेडिट- @govinda_herono1

Govinda Sunita Ahuja controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. हालिया विवाद के बीच गोविंदा का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ने दूसरी शादी की संभावना को लेकर खुलकर बात की थी. यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब सुनीता आहूजा की ओर से गोविंदा पर अफेयर को लेकर आरोप लगाए जाने की खबरें चर्चा में हैं.
सुनीता ने लगाए अफेयर के आरोप

हाल ही में ‘लॉक अप 2’ फेम सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर गोविंदा पर अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा को लेकर ‘शुगर डैडी’ जैसी टिप्पणी भी की. इन आरोपों के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया. गोविंदा ने भी कथित तौर पर इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता को अपनी हद में रहने की चेतावनी दी थी. दोनों की ओर से सामने आए बयानों के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

दूसरी शादी पर क्या बोले थे गोविंदा?

इसी बीच गोविंदा का स्टारडस्ट को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है. इस बातचीत में अभिनेता ने भविष्य में किसी और के साथ शादी करने की संभावना पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि भविष्य के बारे में किसी को कुछ पता नहीं होता और संभव है कि वह किसी और के साथ जुड़कर शादी कर लें. अभिनेता ने यह भी कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है. अब सालों पुराने इस बयान को मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखिए…’, बाबा रामदेव पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

सुनीता ने तलाक का केस लिया वापस

विवाद के बीच सुनीता आहूजा को अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि क्या दोनों की शादी टूटने वाली है. हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने इन चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की. मैनेजर के मुताबिक, सुनीता फैमिली कोर्ट तलाक का केस वापस लेने के सिलसिले में गई थीं. यानी फिलहाल गोविंदा और सुनीता का तलाक नहीं होगा. इस पूरे विवाद के बीच अभिनेता का पुराना बयान फिर चर्चा में जरूर आ गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति में दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की अटकलों पर विराम लग गया है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read