Bharat Express DD Free Dish

‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखिए…’, बाबा रामदेव पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके जवाब में कंगना ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन में उनके बेडरूम के सपने न देखें.

Kangana Ranaut BJP Puppet Statement

Kangana Ranaut BJP Puppet Statement- bharat express

Kangana Ranaut Baba Ramdev Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इस बार उनका सीधा टकराव योग गुरु बाबा रामदेव से हो गया है. दोनों के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं, जहां कंगना ने बाबा रामदेव के तीखे हमलों का बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब दिया है.

क्या है पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और जेन-जी पीढ़ी को लेकर कंगना रनौत ने एक विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कह दिया था, जिसके बाद देश भर में उनके इस बयान पर भारी हंगामा मच गया था. कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी उनकी इस भाषा की कड़ी आलोचना की थी. हालांकि, चौतरफा घिरने के बावजूद कंगना ने अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था और उल्टा अपने शब्दों का बचाव किया था.

बाबा रामदेव की कड़ी आपत्ति

जब एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव से कंगना के इस ‘गटर छाप’ वाले बयान पर उनकी राय मांगी गई, तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई. बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान को “बिगड़े हुए दिमाग की निशानी” बताया और कहा कि देश के युवाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है.

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि वे कंगना की क्वालिफिकेशन, उनके बचपन, जवानी और पुराने कारनामों पर बात नहीं करना चाहते. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि कंगना की पार्टी के लोगों को उनके ऐसे बयानों का संज्ञान जरूर लेना चाहिए.

“मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है”

बाबा रामदेव के इस तीखे बयान के बाद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उन पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने बिना झिझक के अपनी बात रखते हुए लिखा.

Kangana Ranaut, Baba Ramdev, Bollywood

“बाबा जी, दिन में मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखिए. कोई भी सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजे लगा सकता है. कम से कम मुझे कभी झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार तो नहीं पड़ी, जो कि पक्के तथ्यों पर आधारित है न कि सिर्फ कयासों पर. इसलिए चरित्र के बारे में मुझे मत सिखाइए, मेरा चरित्र आपसे बहुत बेहतर है और मुझ पर धोखाधड़ी का कोई आरोप नहीं लगा है.”

कंगना ने अपने इस पोस्ट के जरिए बाबा रामदेव को पतंजलि के विज्ञापनों और सुप्रीम कोर्ट में हुई उनकी खिंचाई की याद दिलाकर विवाद को और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें- Ayesha Khan: डायमंड रिंग ने बढ़ाई सगाई की चर्चा, मिस्ट्री मैन संग आईं नजर

ईशा कोप्पिकर के समर्थन में भी उतरीं

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली कंगना हाल ही में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के समर्थन में भी नजर आईं. ईशा ने हाल ही में कहा था कि अगर अपने देश से प्यार करना अंधभक्ति है, तो उन्हें अंधभक्त कहलाने में कोई गुरेज नहीं है. कंगना ने ईशा के इस बयान की सराहना करते हुए देश के प्रति समर्पण और निष्ठा से जुड़ी घटनाओं का खुलकर समर्थन किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read