आम्रपाली दुबे, पवन सिंह- भोजपुरी बवाल
Bhojpuri Bawal latest news: भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों से सजा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अपनी जिंदगी, रिश्तों और फिल्मों से जुड़े कई ऐसे किस्से साझा कर रहे हैं, जिन पर दर्शकों की नजर टिक गई है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की एक टिप्पणी सुनकर पवन सिंह (Pawan Singh) का गुस्सा साफ नजर आता है. वहीं, एक दूसरे प्रोमो में आम्रपाली और निरहुआ के बीच भी तनाव की स्थिति दिखाई गई है.
आम्रपाली की बात सुनकर नाराज हुए पवन
नए प्रोमो में पवन सिंह को शो में कही गई कुछ बातें दिखाई जाती हैं. इस दौरान नीलम सिंह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने सुना है कि पवन सिंह को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इसी बातचीत के बीच आम्रपाली दुबे कहती हैं कि पवन सिंह ‘लड़कियों के शौकीन’ हैं.
आम्रपाली की यह बात सुनकर पवन सिंह का मूड बदल जाता है. वह नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं. प्रोमो में उनका रिएक्शन देखकर साफ है कि उन्हें आम्रपाली की टिप्पणी अच्छी नहीं लगी.
निरहुआ और आम्रपाली के बीच भी बढ़ी तल्खी?
शो के दूसरे प्रोमो ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसमें निरहुआ, कॉमेडियन भारती सिंह से आम्रपाली के नखरों को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि आम्रपाली ने जब यह बातचीत सुनी तो वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
शो में आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी कई सवाल पूछे जा चुके हैं. हालांकि आम्रपाली हर बार निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती रही हैं. प्रोमो के बाद अब यह चर्चा तेज है कि शो में हुई इस बातचीत का उनकी दोस्ती पर क्या असर पड़ेगा.
View this post on Instagram
शो में पहले भी हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
‘भोजपुरी बवाल’ में इससे पहले काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा दावा किया था. उनका कहना था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें जबरन किस करना चाहते थे और उनके मना करने पर वह सेट छोड़कर चले गए थे.
ये भी पढ़ें: करण औजला का चढ़ा पारा! फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट तो भड़के सिंगर
वहीं, आम्रपाली दुबे अपने निजी फैसले को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने कहा था कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं. उनके मुताबिक, परिवार को उनका यह फैसला पसंद नहीं है, लेकिन वह अपनी जिंदगी के फैसलों को लेकर स्पष्ट हैं.
दूसरी ओर, पवन सिंह भी शो में अपनी अधूरी मोहब्बत का दर्द बयां कर चुके हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा प्यार रहा, जो मुकाम तक नहीं पहुंच सका. इन खुलासों के चलते ‘भोजपुरी बवाल’ लगातार दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



