मनोरंजन

Hanuman Chalisa Record: हनुमान चालीसा ने YouTube पर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानिए कितनी बार देखा जा चुका है T-Series Video

Hanuman Chalisa: वैसे तो वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर हनुमान चालीसा के कई संस्करण हैं और हर एक की अपनी लोकप्रियता है. लेकिन गायक हरिहरन द्वारा गाये गए हनुमान चालीसा ने यूट्यूब पर जो रिकॉर्ड बनाया है, उसका आज तक देश में कोई वीडियो नहीं बना है. हरिहरन द्वारा गाया गया टी-सीरीज का हनुमान चालीसा वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है.

अब तक 3 बिलियन व्यूज मिल चुके

हनुमान चालीसा के इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था और इसे अब तक 3 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं.  यानी इसे अब तक 300 करोड़ लोग देख चुके हैं. यह मुकाम हासिल करने वाला यह देश का पहला वीडियो है. भारत में अभी तक किसी भी वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिले हैं. साल 2021 में हनुमान चालीसा के इस वीडियो को 100 करोड़ लोगों ने देखा था, लेकिन 2023 में इसे 300 करोड़ यानी अब तक 3 अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

ये भी पढ़ें- TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जलवा बरकरार, फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

गुलशन कुमार ने खड़ी की थी T-Series

हनुमान चालीसा टी-सीरीज का वीडियो है, उसमें  आप देख सकते है कि टी-सीरीज खड़ी करने वाले गुलशन कुमार गाते नजर आ रहे हैं, पर इसमें आवाज सिंगर हरिहरन की है. एक समय था जब टी-सीरीज के भक्ति गानों में गुलशन कुमार ही दिखते थे. उन्हें भक्ति गीतों और भजन का किंग के नाम से भी जाना जाता था. गुलशन कुमार को ‘कैसेट किंग’ के नाम से भी बुलाया जाता था. गुलशन कुमार भगवान शिव और मां वैष्णो देवी के बहुत बड़े भक्त थे. वैष्णो देवी की भक्ति में वह इस कदर समर्पित थे कि उन्होंने वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बाण गंगा में फ्री खाने-पीने की व्यवस्था शुरू करवाई थी. गुलशन कुमार की 1997 में हत्या कर दी गई. टी-सीरीज  को गुलशन कुमार ने ही खड़ा किया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago