मनोरंजन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में आए मेहमानों के लिए दिल छू लेने वाला नोट हुआ वायरल- देखें फोटो

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding:  बॉलीवुड के लवबर्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं. दोनों की शादी जैसलमेर (Jaisalmer) के सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh Palace) में 5 से 7 फरवरी के बीच बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुई है. कियारा-सिड की इस रॉयल वेडिंग में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर, जूही चावला, अरमान जैन, ईशा अंबानी जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं. जिनके लिए अब कपल ने एक बहुत ही प्यारा थैंक्यू नोट लिखा है.

ये भी पढ़ें-शाहरुख खान की ‘पठान’ के लिए पहली बार बंद किया गया था बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड

सिड-कियारा ने गेस्ट के लिए लिखा नोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी ने इस नोट में लिखा कि, “हमारी शादी के दिन की खुशी साथ में शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हम बहुत किस्मत वाले हैं कि हमें अपनी लाइफ में ऐसी फैमिली और दोस्त मिले है. जो हमारी खुशी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आए. आज मैरिड कपल के तौर पर हमारी पहली शाम है.तो  प्लीज हमारे साथ ड्रिंक एंजॉय करो, डांस करो और खूबसूरत यादें बनाओ.. कियारा और सिड..” वहीं नोट के साथ कपल ने सभी को अपने नाम के पहले अक्षर S और K वाला एक सिक्का भी दिया.

ये भी पढ़ें-अभिनेत्री श्रीदेवी पर बायोग्राफी की घोषणा, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने किया ऐलान,फैंस को बायोग्राफी का बेसब्री से इंतजार

ये भी पढ़ें-Pathaan Box office Collection: ‘पठान’ ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड, 16वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

12 फरवरी को मुंबई में होगा रिसेप्शन

बता दें कि इस वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद की रस्में निभाने के लिए दिल्ली में है. जो 10 फरवरी को मुंबई वापस लौटेंगे. जिसके बाद 12 फरवरी को वो अपने इंडस्ट्री के उन दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, जो उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए. बता दें कि सितारों से सजी इस रात की तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेताब हैं. इस वक्त कियारा और सिद्धार्थ की शादी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जिनपर दोनों के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

32 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

49 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago