Housefull 5 Teaser: हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच ‘हाउसफुल 5’ के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख यह बात तो साफ है कि दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी का ओवरडोज मिलने वाला है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म में काफी स्टारकास्ट का भौकाल है.
टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है. इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है. क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है.
हॉरर कॉमेडी के साथ दिखेगी मर्डर मिस्ट्री
टीजर में अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है. मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है. कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है. इस टीजर को देख फैंस काफी उत्साहित हैं. यानी यह हॉरर कॉमेडी अब एक मर्डर मिस्ट्री भी होगी. इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है.
ये भी पढ़ें: माथे पर बिंदी आंखों में सुरमा, लाल जोड़े में दुल्हन बनी महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa, खूबसूरती ने जीता दिल
अक्षय कुमार ने शेयर किया टीजर
इस टीजर को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- ‘आज से 15 साल पहले…पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 5वीं फिल्म के साथ वापस आ गई है और इस बार यह सिर्फ खलबली और कॉमेडी नहीं है… बल्कि एक किलर कॉमेडी है. यहां पेश है हाउसफुल 5 का टीजर! फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’
View this post on Instagram
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी. दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई. इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया.
2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई. इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया. अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
