होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अपूर्वा राय (फोटो)
Mrs Universe 2023: कौन हैं अपूर्वा राय? क्या आज से पहले कभी आपने इनका नाम सुना है? शायद न सुना हो. लेकिन अब जरूर ध्यान से सुन लीजिए और इनके बारे में जान भी लीजिए, क्योंकि यह बहुत बड़ी जीत हासिल करने के लिए बुल्गैरिया गई हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अपूर्वा राय में ऐसा क्या खास है जो हम आपको इतना इनके बारे में बता रहे हैं. तो बिना देरी के आपको बता दें कि अपूर्वा राय कोई और नहीं, बल्कि मिसेस साउथ पैसिफिक एशिया यूनिवर्स 2022 रह चुकी हैं. आज के समय में यह बुल्गैरिया, मिसेस यूनिवर्स 2023 में पार्टीसिपेट करने के लिए गई हैं.
दो दिन पहले ही अपूर्वा राय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान इन्होंने बताया कि बुल्गैरिया में वह भारत को मिसेस यूनिवर्स 2023 में रिप्रिजेंट करने जा रही हैं. और यह उनके लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है. जब मिसेस साउथ पैसिफिक एशिया यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि काफी कम उम्र में उनकी शादी हो गई थी. आज उनका तीन साल का एक बेटा भी है, लेकिन अपूर्वा ने कभी सपने देखने नहीं छोड़े. बैंगलुरु की रहने वालीं अपूर्वा राय एक बिजनेसवुमन हैं.
इनका खुद का कॉस्मैटोलॉजिस्ट क्लीनिक है, जहां स्किन ट्रीटमेंट होता है. पति का नाम पवन शेट्टी है. शुरू से ही अपूर्वा राय देश के लिए कुछ करना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने शादी से पहले न सही, लेकिन शादी के बाद इस खिताब को अपने नाम करने का सोचा. हालांकि, मॉडलिंग की दुनिया में तो अपूर्वा राय शादी से पहले ही कदम रखना चाहती थीं, लेकिन शायद वर्क को कुछ और ही मंजूर था. वो कहते हैं न जो होता है अच्छे के लिए होता है.
अपूर्वा राय के साथ भी यही हुआ. साल 2016 में अपूर्वा राय ने फेमिना मिस इंडिया में पार्टीसिपेट किया था, लेकिन वह जीत नहीं पाई थीं. इसके बाद कुछ स्थिति ऐसी बनी कि वह अपनी इस जर्नी को कॉन्टिन्यू भी नहीं रख पाईं. अपूर्वा राय की शादी हो गई. शादी के बाद वह मिसेस साउथ पैसिफिक एशिया यूनिवर्स 2022 बनीं. अपूर्वा राय का एक ही मानना था कि कभी अपने सपनों पर ब्रेक मत लगाना. बस इसी बात पर वह अड़ी रहीं. बता दें कि आज अपूर्वा राय फिटनेस फ्रीक होने के साथ रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस भी हैं. कहना गलत नहीं होगा कि अपूर्वा राय सभी न्यू और ओल्ड मॉम्स के लिए एक इंस्पीरेशन हैं. अपूर्वा राय आज भी अपना स्किन क्लीनिक चलाती हैं, लेकिन ज्यादा फोकस अब इन कॉन्टेस्ट्स में उनका बन गया है.
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…