Huma Qureshi: हुमा कुरैशी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. सोमवार को उनका 39वां जन्मदिन है. आज उनके जन्मदिन पर हम जानेंगे कि वे कितने करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.
बॉलीवुड में इस फिल्म से शुरुआत
हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में अपना करियर 2012 में शुरू किया था. उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. फिर हुमा कुरैशी ने एक के बाद एक लगातार कई हिट फिल्में दीं. जिनमें से ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘बदलापुर’, ‘जॉली एलएलबी 2’ और ‘बेल बॉटम’ फिल्मों का नाम शामिल है.
एक फिल्म की कितनी फिस लेती हैं ?
कुछ रिपोर्ट की मानें तो हुमा कुरैशी एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. यह चार्ज उनकी किरदार की महत्व पर निर्भर करता है.
वेब सीरीज में भी उपस्थिति
हुमा फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा तो मनवा ही चुकी हैं, लेकिन वेब सीरीज में जो उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है, वो भी काबिले तारीफ है. हिंदी वेब सीरीज महारानी को लोगों ने खूब पसंद किया. यह भी उनकी कमाई का एक अच्छा स्रोत है. सूत्रों की मानें तो वेब सीरीज में काम करने के लिए वे लाखों में फीस लेती हैं.
विज्ञापन भी कमाई का जरिया
हुमा कुरैशी जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उन्होंने कुछ कंपनियों के साथ दो साल के लिए विज्ञापन किया था. बता दें, एक विज्ञापन के लिए वे लाखों में फीस लेती हैं.
सोहेल खान के साथ जुड़ चुका है नाम
सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह जब अलग हो गए थे, तब अफवाह फैलने लगी कि सोहेल खान और हुमा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जिसके बाद हुमा कुरैशी ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा था कि मेरे और सोहेल के बीच ऐसा कुछ नहीं है.
इसे भी पढ़े- पिता बनने के बाद Sidharth Malhotra की पहली झलक, मां संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर
हुमा कुरैशी की टोटल नेटवर्थ
हुमा कुरैशी की संपत्ति लगभग 23 करोड़ रुपये हैं. उनकी कमाई फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापन और सोशल मीडिया से होती है. उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




