Sidharth Malhotra Visits Siddhivinayak Temple: कुछ दिन पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पेरेंट्स बन गए हैं. दोनों ने 16 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था, जिससे उनके जीवन में एक नई और खूबसूरत शुरुआत हुई है. अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद सिद्धार्थ पहली बार अपनी मां के साथ मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने बेटी के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया.
पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सिद्धार्थ ब्लू कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए, वहीं उनकी मां ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था. मंदिर में पूजा करते समय दोनों बेहद भावुक दिखे. सिद्धार्थ ने भगवान को फूलों की माला चढ़ाई और पंडितजी से अपनी नन्ही बेटी के लिए खास आशीर्वाद भी लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
View this post on Instagram
ग्लैमर की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं सिद्धार्थ
बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, ‘हमारा दिल भावनाओं से भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है. हमने एक बेटी का स्वागत किया है.’ इस खास मौके पर दोनों ने अपने फैंस का धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने इस खुशी के दौर में थोड़ी प्राइवेसी की अपील भी की. फिलहाल ये कपल अपनी बच्ची को मीडिया की नजरों से दूर ही रखना चाहता है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा वर्कफ्रंट की बात करें तो
अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वो जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ बनी है. फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा सिद्धार्थ ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ नामक एक और प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं. इससे पहले वह फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

