Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर अब इस दिग्गज एक्टर का फूटा गुस्सा, कहा- फिल्म के मेकर्स को मिलनी चाहिए सजा

‘आदिपुरुष’ को लेकर सीरियल ‘रामायण’ के तीनों मुख्य कलाकारों ने आलोचना की इस है बीच अब बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में युधिष्ठीर का रोल करने वाले गजेंद्र चौहान ने मेकर्स पर निशाना साधा है.

Edited by

Gajendra Chauhan on Adipurush: ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म पर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. पहले वीएफएक्स की वजह से ट्रोल किया गया फिर रिलीज के बाद इसके डायलॉग्स को लेकर मेकर्स निशाने पर आए है. खासकर हनुमान के किरदार को जिस तहर बोलते हुए दिखाया गया वह लोगों के लिए स्वीकार करना आसान नहीं था. हालांकि अब हनुमान के डायलॉग बदल दिए गए हैं लेकिन उससे विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है. ‘आदिपुरुष’ को लेकर सीरियल ‘रामायण’ के तीनों मुख्य कलाकारों ने आलोचना की है इस बीच अब बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का रोल करने वाले गजेंद्र चौहान ने मेकर्स पर निशाना साधा है.

टिकट लेने के बाद नहीं देखी-गजेंद्र चौहान

गजेंद्र चोहान ने बताया कि उन्होंने फिल्म की टिकट खरीदी थी लेकिन बाद में इसे देखने नहीं गए. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने कहा कि मैंने इस फिल्म को देखने के लिए टिकट लिया था, लेकिन किसी वजह से मेरी अंतरात्मा ने इसकी इजाजत नहीं दी मुझे इसे थिएटर में जाकर देखना चाहिए. दरअसल, ट्रेलर और वायरल हुए क्लिप देखने के बाद मुझे अहसास हुआ कि यह फिल्म देखने के लायक नहीं है. मैं मान्यताओं से समझौता नहीं करना चाहता. मैं भगवान राम को भगवान श्री राम के रूप में देखना चाहता हूं.’

सरकार से बैन की मांग

‘आदिपुरुष’ के डायलॉग बदलने पर गजेंद्र कहते हैं तीर तो धनुष से छूट चुका है जो नुकसान होना था वह हो चुका है. चाहे आप कितनी भी सुधार की कोशिश कर लें इसमें सुधार नहीं होगा. इससे कोई फायदा नहीं होगा. लोगों ने पहले ही फिल्म मेकर्स को सजा दे दी है. पहले दिन का कलेक्शन और आज का कलेक्शन देखिए. वे असल में सजा के लायक हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. मैं सेंसर बोर्ड के फैसलों से भी हैरान हूं. उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए फिल्म पर बैन लगना चाहिए सरकार को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए’.

ये भी पढ़े:रांची: अभिनेत्री अमीषा पटेल को अंतिम मौका, 10 जुलाई को हाजिर होने का निर्देश

मनोज मुंतशिर को बताया अहंकारी

‘आदिपुरुष’ के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के बारे में गजेंद्र चौहान कहते हैं कि उन्हें वास्तव में कोई ज्ञान नहीं है. वह लिरिक्स राइटर हैं और उनसे डायलॉग लिखने के लिए कहा गया था. फिल्म में उन्होंने जैसे जो संवाद जोड़े हैं वे लेखकों के वीडियोज से मिल गए थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जैसे कुमार विश्वास का डायलॉग तेरी लंका में आग लगा दूंगा. इन सबको उन्होंने ऐसे दिखाया जैसे ये उन्होंने लिखा है. वह अब भी जिद्दी बने हुए हैं. यह अहंकार किसी भी कलाकार के लिए ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital