Bharat Express DD Free Dish

हफ्ते में 4 दिन “फुल टाइम सिंगल फादर” बनते हैं बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान, बोले- जिम्मेदारी नहीं फर्ज है

Imran Khan Divorce: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की पर्सनल लाइफ में चीजें सही नहीं चल रही है. पत्नी अवंतिका मलिक से शादी के 8 साल बाद उन्होंने तलाक लिया था. जिसपर अब जाकर उन्होंने बात की है.

Imran Khan with daughter

Parineeti Chopra Podcast: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी पर्शनल लाइफ को बारे में बात की और बताया कि पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक के बाद वह बेटी का अकेले खयाल रखते है. इस काम को वो सम्मान की तरह देखते है ना की जिम्मेदारी की तरह.

पेरेंटिंग जिम्मेदारी नहीं, एक सौभाग्य है

अपनी बेटी की परवरिश पर बात करते हुए इमरान खान ने बेहद खूबसूरत बात कही. उन्होंने कहा, मैंने कभी पेरेंटिंग को एक ड्यूटी (कर्तव्य) या काम के तौर पर नहीं देखा. मेरे लिए यह हमेशा से एक प्रिविलेज (सौभाग्य) रहा है. इमरान के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ जितना भी समय बिताते हैं, वह उसे अपनी जरूरत और खुशी मानते हैं. उनके लिए पिता होना सिर्फ एक भूमिका निभाना नहीं, बल्कि प्यार और खुशी से भरा एक अनूठा अनुभव है.

इमोशनल सिक्योरिटी है पहली प्राथमिकता

इमरान खान का मानना है कि चाहे माता-पिता के बीच के हालात कैसे भी हों, बच्चे की इमोशनल सिक्योरिटी (भावनात्मक सुरक्षा) सबसे ऊपर होनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि:

– बच्चे तभी सही मायने में फलते-फूलते हैं, जब वे खुद को सुरक्षित और सपोर्टेड महसूस करें.

– परवरिश केवल एक व्यक्ति का काम नहीं है, इसमें माता और पिता दोनों की बराबर की भागीदारी जरूरी है.

बिना नैनी और ड्राइवर के बेटी को पाल रहे हैं इमरान

इमरान और अवंतिका मलिक साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए. अब वे अपनी बेटी इमारा की कस्टडी आपस में शेयर करते हैं. इमरान ने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया:

– कस्टडी शेड्यूल: इमारा हर हफ्ते गुरुवार से रविवार तक इमरान के साथ रहती है और बाकी दिन अपनी मां के साथ बिताती है.

– खुद करते हैं सारे काम: इमरान ने बेटी के लिए कोई नैनी या पर्सनल ड्राइवर नहीं रखा है.

– यह फैसला क्यों ?: इमरान खुद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाते हैं और उसे रात को सुलाते हैं. उनका मानना है कि वह अपनी बेटी के साथ इन अनमोल पलों को किसी और (जैसे नैनी या ड्राइवर) के साथ नहीं बांटना चाहते.

इमरान खान की यह सादगी और अपनी बेटी के प्रति उनका समर्पण सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वह साबित कर रहे हैं कि एक बेहतर पिता बनने के लिए स्टारडम नहीं, बल्कि समय और साथ की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, राजनीतिक सफर को सराहा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read