होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचा रही है. वहीं अगर हम 9 वें दिन के कमाई की बात करें तो एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान-नयनतारा स्टारर फिल्म जवान ने भारत में 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं नौवें दिन भी फिल्म का शोर हैरान करने वाला है. बहरहाल, दूसरे वीकेंड से पहले ये दहाड़ बेहद दिलचस्प है.
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नौवें दिन इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई 210 करोड़ हो गई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान ने 696.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके वीकेंड पर 750 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है.
पहले हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये, चौथे दिन 80.1 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32.92 करोड़ रुपये की कमाई की. पांचवें दिन, छठे दिन 26 करोड़ रुपये, सातवें दिन 23.2 करोड़ रुपये और आठवें दिन 21.6 करोड़ रुपये कमाए है. हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें से फिल्म ने हिंदी में 347.98 करोड़ रुपये, तमिल में 23.86 करोड़ रुपये और तेलुगु में 18.04 करोड़ रुपये कमाए हैं.
ये भी पढ़ें- Jawan: ‘मेरा तो जवाब ही नहीं…’, जब ‘जवान’ के सक्सेस इवेंट में कुछ इस अंदाज में Shah Rukh Khan ने की खुद की तारीफ
आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्म जवान का दूसरा वीकेंड शुरू होने वाला है, ऐसे में फिल्म का आंकड़ा भारत में 500 करोड़ और दुनिया भर में 800 करोड़ के पार हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो जवान सबसे तेज ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ पहले स्थान पर होगी.
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…