Jay Bhanushali Divorce: टीवी जगत के मशहूर कपल Jay Bhanushali और Mahhi Vij अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं. लंबे समय से चल रही उनके रिश्ते में दरार की खबरें आखिरकार सच साबित हुई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी, और जुलाई-अगस्त 2025 में उनके तलाक के कागजात पर साइन भी हो चुके हैं.
बच्चों की कस्टडी तय
वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, जय और माहि के बीच अलगाव की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो गई थी. एक सूत्र ने बताया, “कई बार रिश्ते को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन चीजें ठीक नहीं हो सकीं. वे काफी समय से अलग रह रहे हैं. जुलाई-अगस्त में तलाक फाइनल हो गया और बच्चों की कस्टडी पर भी सहमति बन गई है.”
साथ ही बताया जा रहा है कि माहि विज अब अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं और बच्चों के साथ वहीं रह रही हैं. दूसरी ओर, जय हाल ही में केवल अपनी बेटियों के साथ एक ट्रिप पर नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं.
कब शुरू हुआ रिश्ता
जय भानुशाली और माहि विज की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री में ही हुई थी और दोनों ने 2011 में शादी की थी. वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं बेटी तारा, जो 2019 में पैदा हुई, और दो फोस्टर बच्चे राजवीर और खुशी, जिन्हें कपल ने 2017 में अपनाया था.
ये भी पढ़ें- ‘हसाने भी दो यारो’, डेयरी ब्रांड Amul ने Satish Shah को दिया भावुक Tribute, सोशल मीडिया पर फैंस हुए इमोशनल
कब शुरू हुई दूरी?
कपल के बीच दूरियां कब बढ़ीं, इसकी चर्चा पिछले साल से चल रही थी. एक समय था जब जय और माहि सोशल मीडिया पर अपने फैमिली व्लॉग्स और क्यूट वीडियो के लिए फैंस के फेवरेट थे. लेकिन पिछले कुछ महीनों से उन्होंने साथ में कोई पोस्ट नहीं की. रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी बार दोनों ने जून 2024 में एक पारिवारिक वीडियो शेयर किया था.
बताया जा रहा है कि माहि के ‘ट्रस्ट इश्यूज’ के कारण रिश्ते में दरार आई. हालांकि जब जुलाई में उनके अलगाव की अफवाहें सामने आई थीं, तब माहि ने किसी भी तरह की सफाई देने से साफ मना कर दिया था. कपल को आखिरी बार अगस्त 2024 में अपनी बेटी तारा के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान साथ देखा गया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

