मनोरंजन

Jhoome Jo: पठान का ‘झूमे जो’ सॉन्ग हुआ वायरल, 30 मिनट में 10 लाख लोगों ने देखा

Jhoome Jo:  रोमांस के किंग शाहरुख की पठान का नया गाना रिलीज हो गया है. जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है. सॉन्ग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है. बताया जा रहा है कि गाने को यूट्यूब पर महज आधे घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म का नया गाना हुआ वायरल

पठान गाने में शाहरुख खान ऐसे झूमे की उनके फैंस के दिलों की धड़कन तेज हो गई है. फैंस गाने को लूप में देख रहे हैं. खूबसूरत लोकशंस के बीच शूट हुआ ये गाना किंग खान फैंस का दिन बना रहा है. दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान की सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. दीपिका और शाहरुख के कूल लुक पर सोने पे सुहागा है उनका परफेक्ट डांस. दीपिका के स्टाइलिश लुक फिर से साबित कर रहे हैं कि वे सचमुच बॉलीवुड डीवा हैं. पूरे गाने में दीपिका ग्लैमरस डॉल से कम नहीं लग रही हैं.

फैंस ने लगाई क्लास

हांलाकि इस गाने में बादशाह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. उन्होंने शर्टलेस होकर अपना आइकॉनिक पोज भी किया. फैंस शाहरुख की शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं. गाने में किंग खान के सिक्स पैक एब्स साफ नजर आते हैं. 57 साल की उम्र में किंग खान की ऐसी फिटनेस देख लोग उनके दीवाने हो रहे है. गाने में किंग खान के सिक्स पैक एब्स साफ नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. लोग अपने फेवरेट एक्टर पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे है.’झूमे जो पठान’ गाने के जबरदस्त बज के बीच किंग खान फैंस ने हेटर्स की क्लास भी लगाई है. एक शख्स ने लिखा- बायकॉट गैंग वाले भाई लोग प्लीज बताना इस गाने में क्या बायकॉट करना है. मैं 10 बार देख चुका हूं. कुछ मिल ही नहीं रहा. प्लीज मदद करें.

दूसरे यूजर ने लिखा- भक्तो जाओ और देखो #JhoomeJoPathaan. फिर कोई मुद्दा ढूंढो बॉयकॉट के लिए, 2 पैसे भी मिल जाएंगे और कुछ काम भी वेले लोगों. शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो पठान का फर्स्ट डे शो देखेगा. यूजर लिखता है- ऑरेंज ब्लैक व्हाइट और कोई कंट्रोवर्सी मिले तो बताना हमें. वहीं कुछ लोग ऐसे भी  है .कमेंट बॉक्स में बिना किसी वजह के #boycottpathan @iamsrk ट्रेंड करा रहे हैं.

फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. दो बैक टू बैक गाने रिलीज होने के बाद फैंस इसके ट्रेलर के इंतजार में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago