Bharat Express DD Free Dish

रिलीज से पहले मुश्किलों में फंसी ‘Jolly LLB 3’, Akshay Kumar और Arshad Warsi को कोर्ट ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

पुणे की सिविल कोर्ट ने फिल्म Jolly LLB 3 के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों akshay kumar और arshad warsi को तलब किया है.

Jolly LLB 3-Akshay Kumar-Arshad Warsi

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर कानूनी शिकंजा कस गया है. पुणे की सिविल कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों अभिनेताओं को तलब किया है.

यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब इसके सामने रिलीज़ से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है.

वकीलों और जजों के अपमान का आरोप

दरअसल, फिल्म के टीज़र रिलीज़ होने के बाद कुछ वकीलों ने आपत्ति जताई है. वकील वाजेद खान (बिडकर) और गणेश म्हस्खे का आरोप है कि जॉली एलएलबी 3 के टीजर में वकीलों और जजों की छवि को हास्यास्पद और अपमानजनक ढंग से पेश किया गया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मेकर्स ने “क्रिएटिव फ्रीडम” के नाम पर कानूनी पेशे की गरिमा का मजाक उड़ाया है.

कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए 12वीं जूनियर डिवीजन के सिविल जज जेजी पवार के आदेश पर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म के निर्माताओं को समन भेजा है. उन्हें 28 अगस्त को अदालत में पेश होकर जवाब देने को कहा गया है. याचिकाकर्ताओं ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने अपनी ही फिल्म का उड़ाया मजाक, बोलें- उल्लू बना लेना, गधा बना लेना लेकिन जीरो मत बनाना

“जजों को मामू कहना न्यायपालिका का अपमान”

रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता वाजेद खान का कहना है कि फिल्म में वकीलों को जजों को ‘मामू’ कहते दिखाया गया है, जो न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है. इसके अलावा, अदालत की कार्यवाही को भी हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है, जैसे किसी पारिवारिक झगड़े की बहस हो. उनका कहना है कि भले ही इसे व्यंग्यात्मक (satirical) बताया जाए, लेकिन यह पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए अपमानजनक है.

फिल्म में कौन-कौन?

जॉली एलएलबी 3 को सुभाष कपूर ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण आलोक जैन और अजीत अंधारे ने स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले किया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ इसमें सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार नजर आएंगे.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read