एक्ट्रेस कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अपनी पांच साल से चल रही कानूनी लड़ाई को खत्म कर लिया है. अब इस मामले पर जावेद अख्तर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. यह मामला 2020 में तब शुरू हुआ था जब जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी विवाद जारी रहा.
कंगना रनौत ने जावेद से मांगी माफी
हालांकि, 28 फरवरी को एक्ट्रेस ने कोर्ट में इस मामले को लेकर जावेद अख्तर से माफी मांग ली और इस मामले को खत्म कर दिया था. अब इस मामले पर जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन सामने आया है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के बीच का कानूनी विवाद, जो लगभग नौ वर्षों से चला आ रहा था, हाल ही में समाप्त हो गया है.यह विवाद 2016 में शुरू हुआ था और अब 2025 में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है.
कंगना ने जावेद अख्तर पर लगाए थे आरोप
कंगना ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2016 में एक्ट्रेस को सुसाइड करने के लिए उकसाया. जब कुछ महीनों बाद सुशांत का निधन हुआ तो मीडिया में यह बात टॉकिंग प्वॉइंट बन गया.कंगना के इस बयान के बाद, जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कंगना के आरोप झूठे हैं और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
पांच वर्षों तक चली लड़ाई
जावेद अख्तर द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद, कंगना ने भी जवाबी कार्रवाई में जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया.इन मुकदमों के चलते दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई, जो अगले पांच वर्षों तक चली. कोर्ट में बयान, और कानूनी दांव-पेंच के बीच यह मामला चलता रहा.
लगभग पांच वर्षों तक चले इस कानूनी संघर्ष के बाद, 28 फरवरी 2025 को कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की.
कंगना और जावेद ने सुलझाई आपसी लड़ाई
जिसमें वह और जावेद अख्तर के साथ कोर्ट परिसर में साथ खड़े मुस्कुरा रहे थे. और फिर कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज जावेद अख्तर जी और हमारे कानूनी मामले मानहानि केस को आपसी सहमति से सुलझा लिया है. जावेद जी बहुत दयालु और शालीन रहे हैं. वह मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी सहमत हो गए हैं सुलह के बाद, दोनों ने अपने-अपने मुकदमे वापस ले लिए, जिससे यह लंबा विवाद समाप्त हो गया.
ये भी पढ़े : Kiara Advani और Siddharth Malhotra के घर गूंजने वाली है किलकारी, कपल ने फैंस के साथ शेयर की स्पेशल पोस्ट
–भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
