Bharat Express DD Free Dish

KanganaRanaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पांच साल पुरानी कानूनी लड़ाई को आपसी सहमति से समाप्त कर लिया है. यह विवाद 2020 में तब शुरू हुआ था जब जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. 28 फरवरी 2025 को कंगना ने कोर्ट में जावेद अख्तर से माफी मांग ली, जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने मुकदमे वापस ले लिए.