Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक्ट्रेस Oviya Helen का निजी वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका तो अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ओविया हेलेन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हाल ही में उनका एक निजी वीडियो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अभिनेत्री ओविया हेलेन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ओविया हेलेन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हाल ही में उनका एक निजी वीडियो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के सामने आने के बाद, कई लोगों ने ओविया को ट्रोल किया और भद्दी टिप्पणियां कीं.

ओविया ने मजाकिया अंदाज में ट्रोल्स का दिया जवाब

एक दिन पहले, ओविया ने एक फोटो शेयर की थी, जिस पर भी लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. हालांकि, ओविया ने अपने मजाकिया अंदाज में इन ट्रोल्स का जवाब देकर चुप करा दिया. इस फोटो में ओविया ने काले कुर्ते में अपने हाथ की उंगलियां क्रॉस करते हुए पोज़ दिया था. कुछ लोग उनके समर्थन में आए, जबकि अन्य ने उन्हें ट्रोल किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Oviya (@happyovi)

एक इंस्टाग्राम यूज़र ने उनके पोस्ट पर गलत टिप्पणी करते हुए लिखा कि अगली बार लंबी वीडियो डालें. ओविया ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “अगली बार भाई.” एक और यूज़र ने लिखा कि 17 सेकंड की वीडियो लीक हो गई है. इस पर ओविया ने जवाब दिया, “मज़े करो!”

क्या है मामला

ओविया का एक विवादित वीडियो लीक हो गया जिसके बाद वह विवादों में घिर गईं. इस वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है, जिसके कंधे पर बने टैटू को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि वह महिला ओविया ही हैं. इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर तेजी से वायरल हो गए और इससे मामला और बढ़ गया.

ओविया ने पुलिस में की शिकायत

इस मामले को ओविया ने हल्के में नहीं लिया और उन्होंने चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. ओविया के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि यह वीडियो मॉर्फ किया गया है और किसी ने जानबूझकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है. इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है ताकि दोषियों को सजा मिल सके.

कौन हैं ओविया हेलेन

ओविया ने 2007 में मलयालम फिल्म “कंगारू” से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ज्यादातर मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है. उनकी तमिल फिल्म “कलावणी” बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी और इसे कन्नड़ में भी रीमेक किया गया था.

ओविया ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने “बिग बॉस तमिल” के पहले सीजन में हिस्सा लिया. हालांकि, उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था, लेकिन उनकी बेबाकी ने उन्हें कई प्रशंसक दिलाए. ओविया को आखिरी बार तमिल फिल्म “बूमर अंकल” में देखा गया था. उनकी आने वाली फिल्में “संभवम” और “राजा भीमा” हैं.

ये भी पढ़ें- नरेंद्र चंचल: धार्मिक गीतों ने बनाया ‘भजन सम्राट’, राज कपूर से लेकर अमिताभ तक के लिए गाए गाने

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital