Kantara Chapter 1: 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्टर राकेश पुजारी का निधन हो गया है. कन्नड़ टेलीविजन के मशहूर अभिनेता और रियलिटी कॉमेडी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ीलु’ सीजन 3 के विजेता राकेश पुजारी ने 33 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इस खबर से कन्नड़ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
जानकारी के अनुसार, राकेश को 12 मई की सुबह करीब 2 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ. बताया जा रहा है कि, राकेश 11 मई को उडुपी जिले के निट्टे में एक मेहंदी समारोह में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई. उनकी मौत से पहले की तस्वीरें, जिसमें वे दोस्तों के साथ खुशी से पोज दे रहे थे, अब वायरल हो रही हैं. उनकी मौत पर हर कोई शोक जता रहा है.
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश ने हाल ही में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग पूरी की थी. यह फिल्म ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है, जिसका निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. राकेश की अचानक मृत्यु ने कन्नड़ टेलीविजन और सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है. अभिनेता पृथ्वी अंबर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हमेशा मुस्कान के साथ प्यार बांटने वाले और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार, आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. बहुत दुखी हूं, राकेश, हम आपको बहुत याद करेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले.”
पांच दिन पहले जूनियर आर्टिस्ट की मौत
इससे पहले, मात्र पांच दिन पहले एक जूनियर आर्टिस्ट कपिल की नदी में तैरते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी. फिल्म के निर्माताओं ने स्पष्ट किया था कि यह हादसा सेट पर नहीं हुआ था और उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. राकेश के निधन ने कांतारा टीम को एक और बड़ा झटका दिया है.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए विराट कोहली
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

