Bharat Express DD Free Dish

Katrina Kaif और Vicky Kaushal बने मम्मी-पापा, घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं. शुक्रवार को दोनों ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया. विक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी.

Katrina Kaif Baby Boy

Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार को इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. दोनों अब एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं.

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. पोस्ट किए फोटो में लिखा है कि- “Our Bundle of Joy has Arrived. With Immense Love and Gratitude, We Welcome our Baby Boy.” इसके नीचे आज की डेट भी लिखी हुी है. साथ ही फैंस तक ये खुशखबरी पहुंचाते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Blessed”. सोशल मीडिया पर अब बधाइयों का तांता लग गया है. सेलेब्स से लेकर फैन्स तक, सभी इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का खूबसूरत सफर

कैटरीना कैफ (43) और विक्की कौशल (37) ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शाही अंदाज में शादी की थी. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. सितंबर 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे की खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी.

पोस्ट में कैटरीना सफेद टॉप और जींस में नजर आ रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनका बेबी बंप थामे हुए थे. इस प्यारी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरा था.

ये भी पढ़ें- Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

पिता बनने को लेकर विक्की का उत्साह

हाल ही में मीडिया से बातचीत में विक्की कौशल ने कहा था कि वो पिता बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा था, “बस डैड बनने का इंतजार है. बहुत एक्साइटिंग टाइम चल रहा है. मुझे लग रहा है कि बच्चे के आने के बाद मैं घर से निकल ही नहीं पाऊंगा.”

विक्की के छोटे भाई सनी कौशल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि परिवार में सब लोग बहुत खुश हैं और थोड़ा नर्वस भी. “Sabhi ko badi khushi hai aur thoda nervousness bhi hai, kya hoga aage, dekhte hain,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था.

मां बनने के बाद ब्रेक ले सकती हैं कैटरीना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ अब लंबे वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि वो इस समय पूरी तरह अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहती हैं और एक “हैंड्स-ऑन मॉम” बनना चाहती हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं, वहीं विक्की कौशल हाल ही में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म *छावा* में दिखे थे, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read