Bharat Express DD Free Dish

खुशी मुखर्जी की बोल्ड ड्रेस पर मचा बवाल, हाथ से ढकते नजर आई प्राइवेट पार्ट

Khushi Mukherjee Viral Video: मुंबई में कैफे के बाहर खुशी मुखर्जी की बोल्ड ड्रेस ने मचाया बवाल. हवा में ड्रेस उड़ने से एक्ट्रेस को हाथ से प्राइवेट पार्ट छुपाना पड़ा. फलक नाज ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी, कहा- समाज में मर्यादा जरूरी. जानें पूरा विवाद…

Khushi Mukherjee Viral Video

Khushi Mukherjee Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने कपड़ों की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई के एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उनका वीडियो शूट किया. वीडियो में खुशी ब्लैक कलर की ऐसी टीशर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें साइड में ऊपर तक लंबा कट बना था. जैसे ही खुशी अपनी कार से उतरीं, हवा के झोंकों में उनका ड्रेस उड़ने लगा, जिससे उन्हें हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट ढकना पड़ा.

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग जमकर उन्हें ट्रोल करने लगे. किसी ने कहा, “दिखाने के लिए ही ऐसे कपड़े पहने हैं, तो छुपा क्यों रही हो?” तो किसी ने लिखा, “अगर असहज लग रहा है, तो ऐसे आउटफिट पहनती ही क्यों हो?”

फलक नाज ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम फलक नाज ने खुशी का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर उन पर सख्त टिप्पणी की है. फलक ने वीडियो में कहा कि अगर कोई सड़क पर बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाए तो उस पर हंगामा हो जाता है, मगर ऐसे अश्लील कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलने वालों पर कोई सवाल नहीं उठता.

उन्होंने सरकार से भी खुलकर जवाब मांगा. फलक ने कहा, “अगर यह सब करना सही है तो फिर किसी को भी जानवरों को खाना खिलाने पर सवाल नहीं करना चाहिए. हम समाज में रहते हैं, यहां कुछ मर्यादाएं होती हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

पहले भी दोनों के बीच हो चुका है विवाद

दरअसल खुशी और फलक के बीच पहले भी तनातनी हो चुकी है. खुशी मुखर्जी ने कभी फलक को बेरोजगार कहकर तंज कसा था. इसके जवाब में फलक ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा था, “कम से कम मैं सड़क पर अधनंगे कपड़े पहनकर नहीं घूमती.”

वीडियो में फलक नाज ने आगे कहा, “अब ये मुद्दा किसी एक इंसान तक सीमित नहीं है. ये एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी का सवाल है. अगर हम सोसाइटी में रह रहे हैं तो क्या सड़कों पर इस तरह के कपड़े पहनना सही है? और जो मीडिया इस तरह के कंटेंट को प्रमोट कर रही है, उन पर भी कार्रवाई क्यों नहीं होती?” फलक ने लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर ऑथोरिटी से जवाब मांगें और इस पर कड़ा रुख अपनाएं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khushi Mukherjee (@khushi_mukherjee)

बोल्डनेस अक्सर बनती है सुर्खियों का हिस्सा

गौरतलब है कि खुशी मुखर्जी पहले भी कई बार अपने बोल्ड लुक को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और वह आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि इस बार उनकी ड्रेस ने उन्हें खुद भी असहज कर दिया.

ये भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से टूटे दोस्त, कहा- “वो जगह शापित है…”

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read