होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भोजपुरी गाने पर किली पॉल का डांस वीडियो वायरल(फोटो)
Kili Paul: तंजानिया के किली पॉल (Kili Paul) सोशल मीडिया स्टार के तौर पर जाने जाते हैं. उनका हर डांस वीडियो बहुत पसंद किया जाता है और बहुत तेजी से वायरल भी होता है. बीते दिन किली ने एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम (Kili Paul Instagram Video) पर शेयर किया, जिसकी अब हर जगह तारीफ हो रही है. दरअसल, यह वीडियो भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवानिया’ को पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Raghwani) ने फिल्माया है. इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने लिखा कि मुझे ये गाना बहुत पसंद है. वहीं, भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) के प्रति किली का प्यार लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी प्यार को देखते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने किली की पोस्ट पर लिखा, ‘भोजपुरी गानों को पसंद करने के लिए धन्यवाद किली’ वहीं, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं और लोग जमकर इसपर अपना रिएक्शन भी शेयर कर रहे है.
इससे पहले किली पॉल ने पवन सिंह के एक और गाने ‘तू लगावे जब लिपिस्टिक’ पर डांस किया था, जिसे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने गाया है. इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. किली पॉल ने इंस्टाग्राम (Kili Paul Instagram Video) पर यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जैसा कि कई लोगों ने रिक्वेस्ट किया. लेट्स ब्लो दिस अप और मैं अब और भोजपुरी रील्स बनाऊंगा.’ बता दें कि किली पॉल के इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को अक्सर साथ में बॉलीवुड सॉन्ग पर लिप सिंक करते देखा जाता है. उनका यह नया ट्रेंडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे देख किली पॉल के ज्यादातर भारतीय फैंस उनकी सराहना करते नजर आ रहे हैं. किली और नीमा पॉल जबरदस्त एक्टिंग करते दिखाई देते हैं.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…