होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (फोटो ANI)
Army Day: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में रविवार को आर्मी डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने चीन और पाकिस्तान को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि हम LAC पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. हम सीमा पर अपनी मजबूत रक्षात्मक रुख अपनाए हुए हैं. इसके साथ ही आर्मी चीफ ने सेना को पर्याप्त मात्रा में हथियार मुहैया कराने के लिए सरकार को धन्यवाद कहा.
आर्मी डे के अवसर पर सेना प्रमुख ने आगे कहा कि- उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन और सीजफायर के उल्लंघन पर जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और संघर्ष विराम के उल्लंघन में भी कटौती हुई है
आर्मी चीफ मनोज पांडे ने ये भी बताया कि पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में LAC पर सीजफायर की स्थिति बरकरार है. बीते कई महीनों में सीजफायर के उल्लंघन में भी कमी देखने को मिली है. लेकिन सरहद पार आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है. जम्मू और पंजाब के इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन से हथियार और ड्रग की तस्करी जारी है. इस दौरान आर्मी चीफ ने कहा कि सेना के पहले मेल अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर से CBI ने कब्जे में लिया कंप्यूटर, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड
एएनआई के अनुसार सेना प्रमुख ने कहा, “हमने भविष्य के युद्धों के लिए अपनी तैयारियों को और भी मजबूत किया.” पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि, पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघनों में कमी देखी गई, फिर भी दूसरी तरफ आतंकी ढांचा मौजूद है और कई प्रॉक्सी संगठनों ने खुद को साबित करने के लिए लक्षित हत्याओं का सहारा लिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है और सकारात्मक बदलावों का स्वागत कर रहे हैं.
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…