होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
किली पॉल और नीमा पॉल (फोटो)
Kili Paul Neema Paul Video: तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल (Kili Paul) और नीमा पॉल ( Neema Paul) सोशल मीडिया स्टार हैं. ये दोनों भाई-बहन की जोड़ी अक्सर बॉलीवुड सॉन्ग्स पर या कुछ ट्रेंडिंग गानों पर लिप-सिंक के साथ अपने अमेजिंग डांस स्टाइल की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं और उनकी हर रील का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. इस बार नीमा पॉल ने जहां अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया तो वहीं उनके भाई किली उनके बैकग्राउंड म्यूजिशियन बने नजर आए.
ये भी पढ़ें-Indian Idol 13: कभी नहीं सोचा था ‘चुरा लिया है’ सॉन्ग सदाबहार बन जाएगा- बोलीं जीनत अमान
बता दें कि किली और नीमा पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें नीमा एक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. नीमा हिंदी में गाती हैं, “रिप्लाई नहीं करते, बड़े शाय हो क्या, हम्म हम्म हम्म करते हो गाय हो क्या.” वहीं किली पॉल अपनी बहन के पीछे खड़े होकर उनके इस गाने पर बैकग्राउंड म्यूजिक देते हुए नजर आ रहे हैं. भाई-बहन की इस वीडियो को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं.
बता दें कि किली पॉल और नीमा पॉल हमेशा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है. भाई-बहन की ये जोड़ी तंजानिया की रहने वाली हैं. दोनों ने बॉलीवुड गानों पर डांस और लिपसिंक करके पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. पिछले दिनों किली पॉल कई टीवी शो पर भी नजर आए थे. झलक दिखला जा 10 के सेट पर किली पॉल ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘चने के खेत में’ सॉन्ग पर डांस भी किया था. किली पॉल और उनकी बहन नीमा की काफी फैन फॉलोइंग भी है.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…