मनोरंजन

Kuttey Review: कमाल के ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है मूवी, पुलिस अफसर के किरदार में छाईं तब्बू

Kuttey Review:  जब फिल्म का नाम ‘कुत्ते’ हो और ‘कमीने’ नाम की फिल्म बना चुके विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही पहली फिल्म हो तो उम्मीदें बढ़ जाती हैं और ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है. बॉलीवुड वाले कुछ नया क्यों नहीं करते ये फिल्म इस सवाल का भी जवाब देती है.

कहानी

फिल्म देखने के बाद ये बताना मुश्किल है कि फिल्म की कहानी क्या है और यही तो इस फिल्म की खासियत है. इस फिल्म का हर किरदार एक दूसरे के पीछे पड़ा है. एक दूसरे की जान का दुश्मन हैऔर हर किरदार रंग बदलता है. सबको पैसा चाहिए, लेकिन किसे मिलेगा? इसके लिए फिल्म देखने थिएटर जाना पड़ेगा. ट्विस्ट एंड टर्न होश उड़ाएंगे, एंटरटेन करेंगे, मजा आएगा, सीटी भी बजाएंगे आप और ये भी सोचेंगे कि क्या हर इंसान ‘कुत्ता’ ही होता है.

एक्टिंग

फिल्म के हर किरदार ने शानदार काम किया है. तब्बू का काम बेहतरीन है.वो पुलिस अफसर के किरदार में छा गई हैं. फिल्म की जान वही लगती हैं.अर्जुन कपूर का काम भी अच्छा है. मंझे हुए एक्टर्स के बीच अर्जुन ने दम दिखाया है. नसीरुद्दीन शाह कम दिखते हैं लेकिन कमाल कर जाते हैं. राधिका मदान ने जबरदस्त काम किया है. राधिका का किरदार गजब का ट्विस्ट लाता है और राधिक ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस ट्विस्ट को और मजेदार बना दिया है. कुमुद मिश्रा का काम हर बार की तरह कमाल है. कोंकणा सेन भी कम आती हैं लेकिन जबरदस्त एक्टिंग करती हैं. हर किरदार का बदलता रंग इस फिल्म में और जान डाल देता है.

ये भी पढ़ें-Ekta Kapoor: बेहद आलीशान है एकता कपूर का घर, सामने आईं लग्जरी हाउस की Inside Photos

डायरेक्शन

आसमान भारद्वाज ने पापा विशाल  भारद्वाज की लिगेसी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है. पहले सीन से फिल्म आपको कुछ अलग लगती है.  बांधे रखती  है.  कहीं ढीली नहीं पड़ती और सेकेंड हाफ में तो एक के बाद एक ट्विस्ट आपको हैरान कर देती हैं. आसमान ने दिखा दिया है कि उनमें एक शानदार डायरेक्टर बनने के सारे गुण हैं और कुछ नया करने का भी दम है.

म्यूजिक

फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं और क्या खूब लिखे हैं. हर गाना कमाल का है. विशाल भारद्वाज ने फिल्म का म्यूजिक दिया है और फिल्म का म्यूजिक फिल्म को और मजबूत बनाता है. बैकग्राउंड स्कोर भी कमाल का है. कुल मिलाकर ये फिल्म आपको कुछ नया देती है. अलग तरह की फिल्में देखने को शौकीन हैं तो ये फिल्म काफी मजेदार लगेगी और नए तरह के सिनेमा को सपोर्ट नहीं करेंगे तो नया सिनेमा बनेगा कैसे? तो जरूर देखिएगा ‘कुत्ते’ पता चलेगा कि ‘कुत्ता’ आखिर है कौन.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

24 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago