मनोरंजन

Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान को कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

Tunisha Sharma Death Case:  24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का निधन हो गया था. उन्होंने अपने शूटिंग सेट पर को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी.  बता दें कि उनके निधन के बाद 20 साल की तुनिषा की मां की शिकायत के बाद उनके को-स्टार और एक्स ब्वायफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तुनिषा शर्मा केस में ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के लीड एक्टर शीजान खान न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस इस मामले में उनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं. शीजान ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे वसई कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट का मानना है कि अगर शीजान को जमानत देने पर केस प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Ekta Kapoor: बेहद आलीशान है एकता कपूर का घर, सामने आईं लग्जरी हाउस की Inside Photos

तुनिषा से आखिरी बार मिलने वाला शख्स था शीजान

दरअसल कोर्ट ने माना कि 15 दिसंबर के दिन ब्रेकअप के बाद शीजान खान और तुनिषा शर्मा का रिश्ता टूट गया था. फिर दूसरे दिन तुनिषा को पैनिक अटैक आया था. ये बात भी सामने आई कि तुनिषा की मौत के पहले प्रत्यक्ष तौर पर मिलने वाला आखिरी शख्स शीजान खान ही था. शीजान खान से तुनिषा सुसाइड केस में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान की जमानत याचिका पर फैसला आ चुका है. वसई कोर्ट ने एक्टर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़ें-4 साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं शाहरुख खान, फिर भी कमाई में इन 2 बड़े सुपरस्टार्स को छोड़ चुके हैं पीछे

इस वजह से नहीं मिली जमानत

बता दें कि कोर्ट ने ये भी माना कि ब्रेकअप के बाद तुनिषा तनाव और डिप्रेशन में थीं. सीसीटीवी फुटेज में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि तुनिषा मौत से पहले शीजान के कमरे में थीं. यदि केस के इस स्टेज पर शीजान को जमानत देते हैं, तो केस प्रभावित हो सकता है. इसलिए कोर्ट ने आरोपी शीजान खान की जमानत खारिज कर दी. तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में शीजान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago