मनोरंजन

Arvind Kumar Lapataganj: ‘लापतागंज के चौरसिया’ अरविंद कुमार नहीं रहे, शूटिंग लोकेशन पर जाते समय पड़ा दिल का दौरा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

Lapataganj Actor Arvind Kumar: पॉपुलर TV शो ‘लापतागंज के चौरसिया’ एक्टर अरविंद कुमार नहीं रहे. मुंबई में उनका निधन हो गया. उनकी मौत की वजह 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है. अरविंद कुमार यूपी के रहने वाले थे. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में जाने के लिए अथक परिश्रम से यूपी से मुंबई तक का सफर तय किया था.

एक्टर अरविंद कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ था. उन्होंने अभिनय की शुरुआत थिएटर से 1998 में की थी. इसके बाद वो नाटकों में काम करने लगे. वहीं, एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 2004 में मुंबई का रूख किया. हालांकि, यहां का रास्‍ता उनके लिए आसान नहीं था, फिर भी संघर्ष करते हुए वो अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते गए. टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘लापतागंज’ में उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिला. वो ‘लापतागंज के चौरसिया’ के रूप में पहचाने जाने लगे.

लापतागंज’ में 5 साल तक चौरसिया का किरदार निभाया था

बता दें कि अरविंद कुमार ने ‘लापतागंज’ में 5 साल तक चौरसिया का किरदार बखूबी निभाया, जिसके कारण लोग उनकी एक्टिंग का लोहा मानने लगे. ‘लापतागंज’ के अलावा उन्होंने ‘क्राइम पैट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शोज में भी काम किया. टेलीविजन के अलावा उन्‍होंने ‘चीनी कम’, ‘अंडरट्रायल’, ‘रामा क्या है ड्रामा’ और ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा भी कुछ शोज में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा, मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

12 तारीख को हार्टअटैक आया था

अरविंद कुमार के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके साथ काम करने वाले साथियों और उनके प्रशंसकों की ओर से उन्‍हें श्रद्धाजंलि अर्पित की जा रही है. सिंटा के अध्यक्ष मनोज जोशी ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- ‘अरविंद कुमार का निधन 12 तारीख को हार्टअटैक की वजह से हुआ’. बताया जा रहा है कि वो एक शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे, तभी उन्‍हें हार्टअटैक आ गया. इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान काम ना मिलने की वजह से वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

17 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

36 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

48 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago