Categories: मनोरंजन

लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर… एक्टिंग ही नहीं कमाई में भी आगे हैं सिद्धार्थ और कियारा

Sidharth-Kiara Wedding:  बॉलीवुड  सेलेब्रिटी और कम समय में ही खुद की अलग पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवानी (Kiara Advani) कल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अपनी एक्टिंग की दम पर दोनों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले ये दोनों कलाकार कमाई के मामले में भी आगे हैं. लग्जरी गाड़ियां- आलीशान घर के साथ ही सिद्धार्थ-कियारा के पास करोड़ों की संपत्ति है.

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर की हुई शुरुआत

सिद्धार्थ-कियारा के पास करोड़ों की दौलत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवानी करीब चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी (Kiara-Sidharth Wedding) में तब्दील करने का मन बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कल राजस्थान में शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. कमाई की बात करें तो दोंनों की कुल संपत्ति करीब 110 करोड़ रुपये है.

एक फिल्म का इतना चार्ज करते हैं दोनों रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुल नेटवर्थ (Sidharth Malhotra Net Worth) करीब 85 करोड़ रुपये है और वे एक फिल्म के लिए अनुमानित 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. दूसरी ओर कियारा आडवानी की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ (Kiara Advani Net Worth) लगभग 25 करोड़ रुपये है और वे एक फिल्म करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये लेती हैं. सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि दोनों सेलेब्रिटी कपल ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं.

विज्ञापन से भी बना रहे मोटा पैसा एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए करीब 2 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं, तो वहीं कियारा आडवानी की एंडोर्समेंट फीस लगभग 1 से 3 करोड़ रुपये है. जहां कियारा करीब 6 ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं, तो सिद्धार्थ के पास भी कई विज्ञापन ब्रांड हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट ही नहीं बल्कि दोनों के सोशल मीडिया पर भी फैंस की तादाद लाखों में है और इसके जरिए भी उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है.

ये भी पढ़ें-Sidharth Kiara Wedding: आखिरी वक्त में बदली कियारा-सिद्धार्थ की शादी की डेट, अब इस दिन लेंगे सात फेरे

आलीशान घरों के मालिक हैं एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलीशान सी-फेसिंग हाउस मुंबई के बांद्रा में स्थित है और इसकी कीमत करोड़ों में है. इस घर को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. वहीं कियारा आडवानी का अपार्टमेंट भी लग्जरी सुविधाओं से लैस सी-फेसिंग है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago