Urdu Conclave 2026

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ निकली नाबालिग: फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच में हुआ उम्र के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा

महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले की शादी विवादों में घिर गई है. सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि शादी के वक्त मोनालिसा महज 16 साल की थीं. सरकारी रिकॉर्ड और विवाह पंजीकरण के दस्तावेजों में अंतर मिलने के बाद अब पुलिस ने फरमान खान पर शिकंजा कस दिया है.

Monalisa, Mahakumbh Girl

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली ‘वायरल गर्ल’ Monalisa भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि एक सनसनीखेज खुलासा है. राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की एक लंबी जांच के बाद यह साफ हो गया है कि मोनालिसा अभी बालिग नहीं हैं.

इस खुलासे ने मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान की मुश्किलें बुरी तरह बढ़ा दी हैं. खरगोन के महेश्वर पुलिस थाने में फरमान के खिलाफ अब पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया गया है.

उम्र के फर्जीवाड़े का ऐसे खुला राज

दरअसल, जब से मोनालिसा और फरमान की शादी की खबरें सामने आई थीं, तभी से लड़की की उम्र को लेकर सवाल उठ रहे थे. गौतम बुद्ध नगर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने इस मामले को गंभीरता से लिया और 17 मार्च को राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से इसकी शिकायत की. इसके बाद आयोग की टीम ने सक्रियता दिखाई और केरल से लेकर मध्य प्रदेश के महेश्वर तक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की.

जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया. महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. इसका मतलब यह है कि 11 मार्च 2026 को जब उन्होंने फरमान के साथ निकाह किया, तब उनकी उम्र महज 16 साल के आसपास थी.

शादी के लिए बदले गए दस्तावेज?

आयोग की जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि शादी को कानूनी रूप देने के लिए केरल में विवाह पंजीकरण के दौरान जन्म की तारीख में हेरफेर की गई थी. सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज असल तारीख और निकाह के समय दिखाई गई तारीख अलग-अलग पाई गई है.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ पर फिदा हुए संदीप रेड्डी वांगा, फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बताने वालों को जमकर धोया

सनोज मिश्रा ने उठाए ‘लव जिहाद’ के सवाल

इस बीच, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर जनजातीय आयोग की इस कार्रवाई का आभार जताया है. उन्होंने इस पूरे मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. सनोज मिश्रा का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है जिसके तहत नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है.

फिलहाल, पुलिस ने फरमान खान पर शिकंजा कस दिया है. नाबालिग से शादी करने और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read