Bharat Express DD Free Dish

‘द केरल स्टोरी 2’ पर फिर बवाल, मुंबई में स्क्रीनिंग के बाद सामाजिक बहिष्कार

The Kerala Story controversy: महाराष्ट्र के वसई-पालघर में ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग के बाद कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के बहिष्कार की शपथ लेने का मामला सामने आया है.

The Kerala Story 2 controversy

रिपोर्ट- अभिषेक पांडे


The Kerala Story controversy: महाराष्ट्र के वसई-पालघर इलाके से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है. जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च को यहां फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) की फ्री स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. इसी कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार की शपथ लेने की बात सामने आई है.

मुस्लिम सुमदास को बहिष्कार की शपथ

सूत्रों के अनुसार, स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद वहां मौजूद लोगों के एक समूह ने ऐसी शपथ ली, जिसमें मुस्लिम समुदाय से दूरी बनाने और उनके साथ लेन-देन न करने की बात कही गई. इस घटना की खबर सामने आते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है.

राजनीतिक बयानबाजी तेज

कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की है. पार्टी का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का काम करती हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मौजूदा माहौल में कुछ फिल्में और कथाएं एक खास समुदाय को निशाना बनाकर पेश की जा रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है.

वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर चिंता भी बढ़ गई है. सामाजिक कार्यकर्ताओं और जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे.


ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ का इंटरनेशनल खुमार! मार्क कार्नी संग मॉर्निंग वॉक के दौरान फिल्म पर क्या बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति? वीडियो वायरल


फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने जरूरी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read