Bharat Express DD Free Dish

‘धुरंधर’ का इंटरनेशनल खुमार! मार्क कार्नी संग मॉर्निंग वॉक के दौरान फिल्म पर क्या बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति? वीडियो वायरल

लंदन के Hyde Park में जॉगिंग के दौरान कनाडा PM और फिनलैंड राष्ट्रपति के बीच ‘धुरंधर’ फिल्म पर दिलचस्प बातचीत हुई. वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म की ग्लोबल पॉपुलैरिटी और बढ़ गई, दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले buzz हाई..

Dhurandhar film global buzz Mark Carney Alexander Stubb: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष सुबह की जॉगिंग करते हुए किसी बॉलीवुड फिल्म पर चर्चा कर सकते हैं? जी हां, ऐसा हकीकत में हुआ है. दरअसल लंदन के हाइड पार्क में सुबह की दौड़ के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के बीच आदित्य धर की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर हुई बातचीत ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. फिनलैंड के राष्ट्रपति ने खुद इस मुलाकात का वीडियो साझा किया है, जिसमें वे फिल्म की लोकप्रियता और अपने ‘वायरल’ होने का जिक्र कर रहे हैं.

धुरंधर का जिक्र कर क्या बोले राष्ट्रपति स्टब?

वीडियो में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने जब राष्ट्रपति स्टब से उनके भारत दौरे के अनुभव के बारे में पूछा, तो स्टब ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि धुरंधर फिल्म देखने की बात कहने के बाद मेरा इंस्टाग्राम जबरदस्त वायरल हो गया. मुझे बाद में एहसास हुआ कि यह कोई छोटा-मोटा खेल नहीं बल्कि एक बड़ी लहर है. राष्ट्रपति स्टब हाल ही में 4 मार्च को ‘रायसीना डायलॉग’ के लिए भारत आए थे, जहाँ उन्होंने न केवल कूटनीति पर बात की, बल्कि भारतीय सिनेमा के इस जादू को भी करीब से महसूस किया.

 

दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक पॉलिटिकल स्पाय थ्रिलर है, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और रणवीर सिंह जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘ऑपरेशन लयारी’ जैसी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें रणवीर सिंह एक जासूस (हमजा अली मजारी) की भूमिका में हैं, जो रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में घुसपैठ करता है. फिल्म की गहन पटकथा और दमदार अभिनय ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है.

ये भी पढ़ें-इजरायल हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत, सुप्रीम लीडर के बाद बड़ा झटका

कल रिलीज हो रहा है ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग

इस चर्चा ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर आग में घी डालने का काम किया है. इत्तेफाक देखिए कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित दूसरा भाग कल यानी 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. दुनिया भर के फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि हमजा और रहमान डकैत की यह जासूसी गाथा किस मोड़ पर खत्म होगी. ऐसे में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के बीच फिल्म की चर्चा ने इसके प्रमोशन को एक अंतरराष्ट्रीय मंच दे दिया है.

युद्ध में भारत की भूमिका पर फिनलैंड के राष्ट्रपति

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत दौरे के समय अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए भारत से बड़ी भूमिका निभाने की अपील की थी. ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया युद्ध की आग में झुलस रहा है, अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच भारतीय सिनेमा और उसकी कहानियों पर चर्चा होना यह दिखाता है कि भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ अब कूटनीति के मेज से निकलकर ग्लोबल लीडर्स के पर्सनल लाइफ तक पहुंच चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read