मनोरंजन

Mamta Kulkarni Birthday: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर साध्वी बनने तक ममता कुलकर्णी का सफर, जानें क्यों छोड़ा फिल्मी दुनिया का ग्लैमर

Mamta Kulkarni Birthday: ममता कुलकर्णी 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं. उन्होंने अपने बेबाक अंदाज, ग्लैमरस अंदाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया. क्यूट चेहरे और नशीली आंखों वाली ये एक्ट्रेस उस दशक में सेंसेशन बन गई थी. ममता ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान से लेकर आमिर खान, गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल के साथ फिल्में की थीं. ममता को स्टारडम मिल गया था और फैंस को लगने लगा था कि वह जल्द ही बी-टाउन की लेडी सुपरस्टार बनेंगी. लेकिन शायद ममता की किस्मत में कुछ और ही लिखा था. जहां एक ओर ममता सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, वहीं दूसरी ओर विवादों में घिरती जा रही थीं. आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं ममता से जुड़े विवादों समेत तमाम बातें.

रिजेक्शन क्वीन कही जाने वाली

उन दिनों ममता का करियर पिक पर था. और तमाम सुपर स्टार्स के साथ काम कर वह बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. स्टारडम उन पर हावी होने लगा था. वहीं, हर डायरेक्टर भी ममता को अपनी फिल्मों में लेना चाहता था, लेकिन एक्ट्रेस कुछ ही प्रोजेक्ट्स साइन कर रही थीं और हर ऑफर को ठुकरा देती थीं. इस वजह से उन्हें रिजेक्शन क्वीन का टैग दिया गया.

ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट कर मचाया तहलका

ममता कुलकर्णी ने 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था. उनके फोटोशूट को लेकर काफी विवाद हुआ था. मैगजीन के बाजार में आते ही खूब हंगामा हुआ. यह मैगजीन महज 12 घंटे में स्टॉल से बिक गई और यहां तक ​​कि ब्लैक में भी बिक रही थी. ममता पर टॉपलेस फोटोशूट करवाने के लिए अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा था और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था. बाद में ममता 15 हजार का जुर्माना भरकर इस केस से बरी हो गईं लेकिन उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी. इस विवाद के बाद ममता की लोकप्रियता और बढ़ गई थी.

ये भी पढ़ें- Honey Singh और टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप , साल भर भी नहीं चला रिश्ता, जानें क्यों हुए गर्लफ्रेंड से दूर

साध्वी बन गई हैं ममता कुलकर्णी

कभी अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को घायल करने वाली ममता अब अध्यात्म की ओर मुड़ गई हैं. साध्वी बन गई हैं. ममता आज फिल्मों के चकाचौंध से दूर सादा जीवन जी रही हैं. ममता के जीवन पर एक आत्मकथा ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ भी लिखी जा चुकी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago