मनोरंजन

Mamta Mohandas: 2 बार कैंसर को मात देने वाली अभिनेत्री ममता मोहनदास अब विटिलिगो का शिकार, जानें क्या है यह बीमारी

Mamta Mohandas: अभिनेत्री ममता मोहनदास ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विटिलिगो है, जो एक ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से जूझ रही हैं. ममता ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका रंग उड़ रहा है. दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. अभिनेता को बाहर बैठकर मुस्कुराते और कॉफी का आनंद लेते देखा गया.

ममता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रिय (सूर्य इमोजी), मैं तुम्हें अब ऐसे गले लगाती हूं जैसे मैंने पहले कभी नहीं लगाया था. तो स्पॉटेड, मैं रंग खो रही हूं… मैं हर सुबह तुमसे पहले भी उठती हूं, तुम्हें अपनी पहली किरण के माध्यम से टिमटिमाते हुए देखने के लिए” धुन्ध”

मलयालम एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने रविवार को खुलासा किया कि उन्हें विटिलिगो है जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसके कारण त्वचा अपना रंग खो देती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक कविता के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वो किसी गंभीर बिमारी से जूझ रही हों.

2 बार कैंसर से जूझ चुकी हैं Mamta Mohandas

ममता मोहनदास एक कैंसर सर्वाइवर भी हैं और वे साल 2010 में हॉजकिन लिंफोमा (Hodgkin lymphoma) से जूझ चुकी हैं जो कि लसिका तंत्र में होने वाला एक कैंसर है. मौका रहते अभिनेत्री ने इस बीमारी का इलाज कराया और वे ठीक हो गईं. हॉजकिन लिंफोमा से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस 2013 में फिर कैंसर की चपेट में आईं. इस बीच एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं, जिसका उन्होंने UCLA में इलाज कराया और वे ये जंग भी जीती. वो 2014 से लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं.

टूट चुकी है शादी

दिसंबर 2011 में बहरीन बेस्ड बिजनेसमैन Prajith Padmanabhan से ममता की शादी हुई थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका. 2013 में कपल का तलाक हो गया. इसके बाद से ममता अपने सिंगल स्टेटस को काफी अच्छे से एंजॉय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-Sidharth Malhotra Birthday: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू, ‘शेरशाह’ से बटोरी वाहवाही, अब ‘मिशन मजनू’ में धमाल मचाने को हैं तैयार

2005 में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

ममता ने हरिहरन के डायरेक्शन में साल 2005 की मलयालम फिल्म मयूखम से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. वो ममूटी के साथ बस कंडक्टर में, अदुबुथम और लंका (2006) में सुरेश गोपी के साथ, और उसी साल मधुचंद्रलेखा में जयराम के साथ नजर आई थीं. ममता एक शानदार सिंगर भी हैं. मलयालम सिनेमा में अलावा उन्होंने कुछ तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी एक्टिंग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

18 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

38 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago