Bharat Express DD Free Dish

Birthday Special: कभी करते थे बुटीक में 500 रुपए की नौकरी, आज खुद एक ब्रांड

मनीष मल्होत्रा जो आज के समय में कुद एक ब्रांड हैं. चाहे बजट छोटा हो या बड़ा, फिल्म हो या फिर कोई बॉलीवुड से जुड़ा इवेंट उनके बिना सबकुछ अधूरा लगता है. ये न केवल फैशन डिजाइनर है बल्कि खुद में ही एक ब्रांड है.

Manish Malhotra जो आज के समय में कुद एक ब्रांड हैं. चाहे बजट छोटा हो या बड़ा, फिल्म हो या फिर कोई बॉलीवुड से जुड़ा इवेंट उनके बिना सबकुछ अधूरा लगता है. ये न केवल फैशन डिजाइनर है बल्कि खुद में ही एक ब्रांड है. इनकी कहानी इतनी साधारण नहीं बल्कि दिलों को छू लेने वाली है. आइए जानते है इनके फर्श से अर्श तक के सफर के बारे में.

कभी की थी 500 रुपए की नौकरी

5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष ने कभी बांद्रा की एक छोटी सी बुटीक में महज 500 रुपए महीना कमाए थे. वहीं से शुरू हुआ वह सफर आज मुंबई के बाद दुबई, लंदन और दिल्ली तक पहुंच चुका है.

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों का जुनून था. दसवीं क्लास में हर शुक्रवार नई फिल्म का इंतजार रहता था. पढ़ाई में ज्यादा दिमाग नहीं लगता था, लेकिन रंग, कागज और पेंसिल से खासा लगाव था. वह मां के साथ उनके लिए साड़ी देखने या खरीदने मार्केट भी जाते थे. मां को उनकी पसंद भा जाती थी. यहीं से उन्हें फैशन पसंद आ गया.

मनीष का कहना है कि उनकी मां ही पहली प्रेरणा थीं, जिन्होंने कभी नहीं रोका और हमेशा हौसला बढ़ाया.

स्कूल की पढ़ाई के बाद शुरू की नौकरी

स्कूल की पढ़ाई पूरी हुई तो इसी प्रेरणा के साथ मनीष ने बुटीक में नौकरी शुरू की. उनके लिए दिनभर कपड़े फोल्ड करना, कस्टमर को दिखाना और डिजाइन समझना भविष्य का रास्ता तलाशने की तरह था. वह बुटीक में घंटों बैठकर स्केच करते और डिजाइन को समझते थे. वह नए-नए आइडियाज भी पन्ने पर उतारते थे.

Manish Malhotra का टर्निंग प्वाइंट

इस बीच उनके करियर के लिए साल 1990 की गोविंदा-जूही चावला और राजेश खन्ना स्टारर फिल्म ‘स्वर्ग’ टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. उन्हें 25 साल की उम्र में पहला ब्रेक मिला. फिल्म में उनके काम को खूब पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ते गए. इसके बाद ‘गुमराह’ और ‘रंगीला’ जैसी फिल्मों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए.

इसके बाद मनीष ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ समेत कई सफल फिल्मों का हिस्सा बने. यही नहीं, करीना कपूर का वेडिंग लहंगा हो या आलिया का ब्राइडल लुक और कियारा आडवाणी के ड्रेस को डिजाइन करने तक का सफर, वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, दुनिया में भी फैशन आइकन बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पिता की मौत से टूटे सनी-बॉबी देओल, धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन में क्यों नहीं हुए शामिल? पंडित ने बताई वजह

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read