मनोरंजन

Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने Chahat Khanna को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, लगाया ये आरोप

Sukesh Chandrashekhar:  200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को 100 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है. सुकेश ने आरोप लगाया है कि चाहत खन्ना उनकी छवि खराब कर रही हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुकेश ने उन्हें तिहाड़ जेल में शादी के लिए प्रपोज किया था. अब इसी को लेकर सुकेश ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है.

छवि खराब करने का आरोप

सुकेश चंद्रशेखर के वकील का कहना है कि चाहत खन्ना के बयान की वजह से सुकेश की प्रतिष्ठा और छवि पर गहरा असर पड़ा है. साथ ही सुकेश को मानसिक पीड़ा हुई है. वकील ने कहा कि जिस मामले में सुकेश को आरोपी बनाया गया है, वो अदालत में विचाराधीन है. ऐसे में किसी भी आरोपी को दोषी साबित नहीं किया जा सकता और कोई भी व्यक्ति उस आरोपी के खिलाफ टिप्पणी नहीं कर सकता. चाहत खन्ना इंडस्ट्री में जगह बनाने और अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रही हैं.

एक्ट्रेस को दिए सात दिन

सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने बताया कि चाहत खन्ना को लीगल नोटिस भेजकर सात दिन का वक्त दिया गया है. एक्ट्रेस को सात दिन के भीतर सुकेश से माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी करना होगा. अगर चाहत ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें-Shaakuntalam: फिर टली सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज, अब नई डेट आई सामने

चाहत ने किया था प्रपोज करने का खुलासा

बता दें कि चाहत खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुकेश चंद्रशेखर को लेकर बात की थी. चाहत ने कहा था कि एक इवेंट के नाम पर उन्हें मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था. जब वह दिल्ली पहुंचीं तो पिंकी ईरानी उन्हें तिहाड़ जेल में ले गई, जहां उनकी मुलाकात सुकेश से हुई. जेल में सुकेश ने चाहत को प्रपोज किया और कहा कि वह उनके बच्चों का पिता बनना चाहता है. जब एक्ट्रेस ने कहा कि वह शादीशुदा हैं, तो उसने उनके पति को गलत बताया. एक्ट्रेस के इसी दावे पर सुकेश ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

51 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago