मनोरंजन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: बचकाने एक्शन सीन्स, बेदम म्यूजिक, सलमान की ये फिल्म देखने के लिए न लगायें दिमाग

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म के साथ सलमान खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है. शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

स्टोरी

सलमान के फिल्म की कहानी क्या है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन सवाल यह है कि कहानी क्या है? कहानी भाईजान यानी सलमान खान की है जो अपने तीन भाइयों राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम की परवरिश के लिए शादी नहीं करते. अब तीनों भाइयों की गर्लफ्रेंड है. जिनके किरदार शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने निभाए हैं. अब इन तीनों की शादी से पहले जरूरी है कि भाईजान शादी कर लें. फिर पूजा हेगड़े भाईजान के जीवन में प्रवेश करती हैं और कहानी आगे बढ़ती है. जी हां आपने सही पढ़ा. बाकी के लिए थिएटर जाना होगा.

कैसी है फिल्म

इस फिल्म में सलमान एक्शन, रोमांस, सब कर रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं और जो वो सालों से करते आ रहे हैं. फिल्म के एक सीन में पूजा सलमान से कहती हैं कि गुस्सा करना ही पड़ेगा तो कैसे करोगे? सलमान एक्सप्रेशन देते हैं तो वो कहती हैं कि रोमांस करना है तो कैसे करोगे? सलमान एक्सप्रेशन देते हैं. फिर वह कहती हैं कि अगर आपको इमोशनल होना है तो आप कैसे होंगे? सलमान एक एक्सप्रेशन देते हैं और तीन बार सलमान एक ही एक्सप्रेशन देते हैं. सलमान खुद कहते हैं कि मैं एक ही एक्सप्रेशन फॉलो करता आया हूं और दर्शक मुझे ये सब करते हुए देखना चाहते हैं और सलमान ने भी ऐसा ही किया है.

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2: क्या ड्रीम गर्ल ‘पूजा’ के चक्कर में अब भी कुंवारे हैं सलमान खान? खुलने वाला है कोई बड़ा राज!

फिल्म का एक्शन कई जगह बचकाना लगता है. ऐसा लगता है कि क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है? इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ सलमान ही देख सकते हैं. सलमान आखिर में अपनी शर्ट भी उतार देते हैं और यहां सलमान के फैन्स के पैसे पूरी तरह वसूल हो जाते हैं. फिल्म में एक सरप्राइज भी है जो थिएटर जाने के बाद पता चलेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

10 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

27 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

30 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

42 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago