होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ऑस्कर 2023 जीते तो रामचरण नाटू-नाटू पर करेंगे 17 बार डांस! (फोटो)
Ramcharan On Natu Natu Song: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग के खूब चर्चे हो रहे हैं. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज्ड और एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में में ‘द बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगिरी में जीत हासिल की है. जहां पूरा देश इस जीत और गर्व के पल का जश्न मना रहा है तो वहीं इस सॉन्ग को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ‘ऑरिजनल सॉन्ग’ कैटेगिरी में भी शॉर्टलिस्ट किया गया है, और उम्मीद की जा रही है कि यह ऑस्कर में भी जीत का परचम लहरायेगा.
इन सबके बीच राम चरण ने वादा किया है कि अगर गाने को ऑस्कर मिलता है, तो वह और जूनियर एनटीआर स्टेज पर 17 बार ‘नाटू नाटू’ पर डांस करने से गुरेज नहीं करेंगे. दरअसल एनबीपी पोडकास्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान रामचरण से पूछा गया था कि क्या वे ऑस्कर के स्टेज पर डांस करेंगे. इसके जवाब में RRR एक्टर ने कहा कि, अगर वे अवॉर्ड जीतते हैं तो वे ‘नाटू-नाटू’ पर 17 बार डांस करेंगे!. बता दें कि फिल्म के इस सॉन्ग को काफी सराहना मिली है. राम चरण और जूनियर एनटीआर ने ‘नाटू नाटू’ में दिल खोलकर डांस किया है और उनके सही स्टेप्स और सिंक्रनाइजेशन के लिए उनकी सराहना भी हुई है.
इससे पहले एक इंटरव्यू में चरण ने कहा था कि ‘नाटू नाटू’ के लिए डांस करना एक खूबसूरत टॉर्चर था.उन्होंने बताया था कि उनके घुटने अभी भी इसके बारे में बात करते हुए लड़खड़ाते हैं लेकिन यह एक ब्यूटिफुल टॉर्चर था और वे गोल्डन ग्लोब रेड कार्पेट पर खड़े हैं, सॉन्ग को थैंक्स. बता दें कि ‘आरआरआर’ को गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 में ‘बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म’ कैटेगिरी में भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन यह ‘अर्जेंटीना 1985’ से हार गई.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…