Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nawazuddin ने 21 साल की एक्ट्रेस के साथ किया किसिंग सीन, ट्रेलर देख भड़के लोग

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस अवनीत कौर फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में एकसाथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का 14 जून को ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस दोनों को खरी खोटी सुनाने लगे.

Edited by

Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म टिकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसके बाद ही ये फिल्म विवादों में घिर गई है. टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर का बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है, इस किसिंग सीन ने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर ही नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत भी सोशल मीडिया पर भड़कती नजर आ रही हैं.

ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला

फिल्म के ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन कुछ लोगो को पसंद नहीं आ रहा है. दरअसल, ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि 21 साल की अवनीत कौर अपने से काफी बड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किस करती नजर आ रही हैं. जिससे अब यह ट्रेलर यूजर्स के निशाने पर आ गया है. इस फिल्म के ट्रेलर से अवनीत और नवाज के किसिंग सीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर हंगामा

दरअसल, फैन्स फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं. क्योंकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की उम्र में 28 साल का फासला है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी दो प्रेमियों के बीच की है और इसके लिए दोनों को कास्ट किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद नहीं आई थी. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर नवाज और अवनीत को लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे छात्र, रस्सियों के सहारे भी कई स्टूडेंट्स उतरे नीचे

फैन्स ने ऐसे रिएक्शन दिए

सोशल मीडिया पर दोनों के लिप लॉक सीन को देख फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अवनीत कौर नवाज की बेटी की उम्र की है. इन लोगों को तनिक भी शर्म नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्या सोच कर अवनीत को नवाज के साथ कास्ट किया गया है.’ एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज कल फिल्में कुछ दिखा रही हैं’.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital