Bharat Express DD Free Dish

सिनेमाघरों में रिलीज हुई नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

बाबा नीम करोली के चमत्कारों और उनकी जीवन यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज हो गई है. यह फिल्म दर्शकों को सनातन संस्कृति और महान संतों के इतिहास से रूबरू करा रही है, जिसे थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Hanuman Ansh, Neem Karoli Baba

Hanuman Ansh Movie Release: बाबा नीम करोली के चमत्कारों और उनकी जीवन यात्रा से जुड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हनुमान अंश’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होने से पहले रखी गई खास स्क्रीनिंग में बॉलीवुड और कला जगत के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए थे. खास बात यह है कि पर्दे पर आते ही यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है और थिएटर्स से बाहर निकल रहे लोगों की जुबान पर इसकी तारीफ साफ सुनी जा सकती है.

क्या कह रहे हैं दर्शक?

फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का कहना है कि आज के दौर में ऐसी फिल्में बनना बेहद जरूरी है. उनका मानना है कि यह फिल्म न सिर्फ नीम करोली बाबा के जीवन को बहुत करीब से दिखाती है बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और इतिहास के उन महान संतों से भी नई पीढ़ी का परिचय कराती है जिनके बारे में हर किसी को जानना चाहिए.

सिनेमाघरों में इस फिल्म को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे साफ है कि लोगों को यह अध्यात्म से जोड़ने वाली कहानी काफी पसंद आ रही है.

प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने क्या कहा?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर हमारी टीम की बातचीत फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया से भी हुई. उन्होंने खास बातचीत में बताया कि इस पूरी फिल्म को बहुत ही जिम्मेदारी और मेहनत के साथ बनाया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जब दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचकर इस फिल्म को देखेंगे तो उनके दिल को एक अलग ही सुकून और जुड़ाव महसूस होगा. उन्होंने अपील की है कि हर परिवार को यह फिल्म देखनी चाहिए ताकि वे बाबा नीम करोली के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें.

ये भी पढ़ें- ‘लॉक अप 2’ के मेकर्स ने विनर श्रेया कालरा के साथ किया धोखा? बोलीं- ‘मुझे मुनव्वर की ट्रॉफी दे दी’

कलाकारों का शानदार अनुभव

फिल्म में काम करने वाले कई जाने-माने कलाकारों से भी हमारी खास चर्चा हुई. कलाकारों का कहना था कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है. फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक और वैचारिक प्रोजेक्ट्स में काम करने से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत कुछ सीखने को मिला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read