मनोरंजन

जब डायरेक्टर ने सेट पर सबके सामने दी ‘मां-बहन की गाली’, रोनी लगी थीं नीना गुप्ता…

Neena Gupta:  नीना गुप्ता एक बेहद फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों से लेकर ओटीटी हर जगह अपना नाम बनाया है. लेकिन नीना गुप्ता ने कई बार ऐसे किस्से बताए हैं जिन्हें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. एक बार फिर से नीना गुप्ता ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है जो काफी हैरान करने वाला है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार एक निर्देशक ने सेट पर सबके सामने उन्हें ‘माँ-बहन की गाली’ दी और वो रोने लगीं.

उस समय सेट का माहौल खराब था- नीना

नीना गुप्ता 1980 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्हें असली पहचान मिली जिसकी वो हकदार थीं. हाल ही में एक चैट में, नीना ने याद किया कि 1980 के दशक में वर्क कल्चर काफी कठोर था जिसकी वजह से सेट का माहौल काफी खराब थी.

जब निर्देशक ने काट दिया नीना का सीन

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में, नीना से हाल ही में पूछा गया था कि क्या वह उन दिनों उद्योग में अपने समय से एक अजीब किस्सा याद कर सकती हैं और उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब एक निर्देशक ने उन्हें सबके सामने गाली दी थी. एक्ट्रेस ने कहा- “मैं एक फिल्म कर रही थी और उसमें मेरी बहुत छोटी भूमिका थी. मेरे एक सीन में सिर्फ 2-3 डायलॉग्स थे. मैं एक बड़े समूह में थी. शूट वाले दिन उन डायलॉग्स को भी काट दिया गया था. मेरी कोई भूमिका नहीं बची थी. ”

ये भी पढ़ें- Nitin Manmohan Dies: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा…

सबके सामने निर्देशक ने दी नीना को गाली

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं निर्देशक के पास गई और कहा ‘मेरे पास सिर्फ दो लाइनें थीं और आपने उन्हें भी काट दिया.’ उन्होंने मुझे सबके सामने मां-बहन की गाली दी. विनोद खन्ना वहां थे, जूही (चावला), सब लोग और मैं बस रोना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने मुझे सबके सामने गाली दी.

नीना गुप्ता ने फिर इस घटना पर हंसते हुए कहा कि इस तरह वर्क कल्चर अब नहीं है. नीना ने कहा- “मुझे नहीं लगता कि यह आज होता है, या शायद ऐसा होता है लेकिन मैं उस स्थिति में नहीं हूं. आज कोई मुझे मां-बहन की गालियां नहीं देगा.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

4 hours ago