देश

‘हिंदुओं चाकू रखो’- वाले भड़काऊ बयान के आरोप में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज

FIR on Pragya Thakur: बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करायी है. प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिवमोगा में अपने संबोधन के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू को धारदार रखो.

प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से लोकसभा सांसद हैं. भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ उन पर आईपीसी की धारा  153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर का ये कोई पहला भड़काऊ भाषण नहीं है. उन पर पहले भी कई बार भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

जयराम रमेश जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

कांग्रेस इस मामले पर प्रज्ञा ठाकुर को घेरते हुई नजर आ रही है. अब कांग्रेस से वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान को हेट स्पीच (Hate Speech) करार देते हुए कहा कि वो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रुप से हेट स्पीच का मामला है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या 2024 में मुसलमानों को देगी टिकट बीजेपी? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया पार्टी का प्लान

प्रज्ञा ने कर्नाटक में दिया था भड़काऊ भाषण

प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद पर बोलते हुए हिंदुओं को संबोधित किया था. जिस दौरान उन्होंने हिंदुओं से चाकुओं को तेज रखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू, धारदार रखो. पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए, आत्मरक्षा का अधिकार सबका है. अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है.’

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि उनके यहां जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं. अगर वे प्यार करते हैं तो भी उसमें जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है.

– भारत एक्प्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago