Nora Fatehi Accident: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. वो फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं. रास्ते में एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी. राहत की बात ये रही कि नोरा को गंभीर चोट नहीं आई.
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों कि माने तो, नोरा सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के साथ अपने तय कार्यक्रम में जा रही थीं. हादसे के बाद उनकी टीम उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गई. डॉक्टरों ने ब्लीडिंग और अंदरूनी चोट की जांच के लिए सीटी स्कैन किया. रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है.
डॉक्टर ने क्या सलाह दी?
डॉक्टरों ने नोरा को आराम करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने तय किया कि वो अपने पहले से तय कार्यक्रम को मिस नहीं करेंगी. इसी वजह से वो शनिवार रात इवेंट में शामिल होंगी. उनकी प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन की लोग तारीफ कर रहे हैं.
नोरा के करियर की शुरुआत
नोरा ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्मों में भी काम किया. उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही बल्कि वो सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा भी रही हैं. डांसिंग स्किल्स की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐसे की सराहना
रजनीकांत की फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में खबर आई है कि नोरा को सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ में कास्ट किया गया है. वो इस फिल्म में एक आइटम नंबर करती दिखेंगी. बताया जा रहा है कि उन्होंने चेन्नई में 8 दिनों तक इस गाने की शूटिंग भी पूरी कर ली है. फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


