मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: ‘मुन्नी’ नहीं ‘बिल्लो रानी ‘ हुईं बदनाम, अंकुश राजा ने मचाया बवाल, आपने देखा भोजपुरी वर्जन?

पिछले कुछ समय से हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन खूब छाया हुआ है. लोग इन गानों पर जमकर प्यार लुटाते हैं. पहले भी खूब गाने पवन सिंह, खेसारी समेत समर सिंह तक ने गाए हैं. उनके गानों को मिलियन्स व्यूज मिले हैं. इसी बीच अब होली का त्यौहार आने में अब बहुत कम वक्त बचा है. लेकिन यहां पहले ही जश्न का माहौल बना हुआ है.

हर दूसरा सितारा होली पर बनाए गानों पर झूमता नाचता नजर आ रहा है. यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में सिर्फ और सिर्फ भोजपुरी सितारे ही नजर आ रहे हैं. उनके मजेदार और रंग गुलाल भरे गाने चाहने वालों को अपनी धुन पर नचाते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गाना खूब धूम मचा रहा है जिसमें बिल्लो रानी की अदाएं सबका दिल ढेर कर रही हैं. जिस तरह बॉलीवुड में मुन्नी बदनाम हुईं थी उसी तरह बिल्लो रानी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कुछ ऐसा ही गाना लेकर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Jeh Ali Khan Birthday: करीना-सैफ ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया छोटे नवाब जेह का बर्थडे, देखें तस्वीरें

यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा ये गाना

4 दिन पहले रिलीज हुआ अंकुश राजा (Ankush Raja) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का यह गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. इस गाने में आयशा कश्यप और अप्सरा कश्यप ने अपनी हसीन अदाओं से सबकी निगाहें अपनी ओर कर ली हैं. गाने की टाइटल की वजह से फैंस इस वीडियो पर क्लिक करने को मजबूर हो चुके हैं. अंकुश राजा का यह गाना बॉलीवुड के सुपरहिट आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई की याद दिला रही है. इस गाने को अंकुश राजा के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है.

अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का हिट हुआ गाना

वीडियो वायरल होते ही 1.6 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. दिन पर दिन इस गाने पर भी व्यूज बढ़ती जा रही है. यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. आप इस गाने को आप t-series हमार भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं. यह पहली बार नहीं है जो अंकुश राजा और प्रियंका सिंह ने एक साथ कोई गाना गया हो.  यह जोड़ी अक्सर सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाते हुए चाहने वाले को अपना दीवाना बना जाती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

32 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

43 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

47 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago